Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

पंजाब

Latest News from Punjab September 2026

September 27, 2026 07:01 AM

‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून’ को मजबूत करने के लिए सात सदस्यीय कमेटी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल से परामर्श कर प्रस्तावित संशोधनों की की जाएगी समीक्षा

हमारी सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए मजबूत कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 26 सितंबर:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ में संशोधनों की समीक्षा करने और सुझाव देने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ समन्वय के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित सात सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे। यह बैठक रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर होगी और इसमें कानून को और मजबूत करने के लिए आगामी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रस्तावित संशोधनों में सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं को व्यापक रूप से शामिल किया जाए।

राज्य सरकार द्वारा गठित इस उच्चस्तरीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जसपाल सिंह, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) गुरबीर सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त) जतिंदर सिंह औलख और लॉ अफसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हमारी सरकार एक मजबूत कानून बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के बारे में सोचने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए प्रभावी रोक के रूप में काम करेगा। अतीत में हुई बेअदबी की घटनाओं ने लाखों लोगों की भावनाओं और मानसिकता को गहरी ठेस पहुंचाई है और यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता और मर्यादा पूरी तरह सुरक्षित रहे।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं परमात्मा का आभारी हूं कि मुझे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मर्यादा और पवित्रता की रक्षा के लिए समर्पित कानून लाने का अवसर मिला। यह विधेयक कानूनी विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया था, जिसका स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इसमें ऐसी कोई कानूनी कमी न रह जाए, जिसका भविष्य में इसकी प्रभावशीलता को कमजोर करने के लिए दुरुपयोग किया जा सके।"

उन्होंने जोर देकर कहा, "हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि कानून व्यापक, पुख्ता और समय की कसौटी पर खरा उतरने में सक्षम हो। कोई भी व्यक्ति बेअदबी के कृत्य की जवाबदेही से बचने के लिए किसी कानूनी कमी का लाभ न उठा सके। कानून के हर पहलू की बहुत सावधानी से समीक्षा करने की आवश्यकता है, ताकि इसके उद्देश्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सके।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सात सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल से परामर्श करके कानून के हर पहलू की समीक्षा करेगी और राज्य सरकार को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करेगी। प्रस्तावित संशोधनों पर व्यापक चर्चा की जाएगी, ताकि सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं का उचित समाधान किया जा सके।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़ी भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि कानून बेअदबी के विरुद्ध सबसे मजबूत ढांचा प्रदान करे। साथ ही प्रस्तावित संशोधनों को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी तथा संवैधानिक एवं कानूनी सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "उद्देश्य स्पष्ट है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता पूरी तरह बरकरार रहे और कानून अपने उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा करे। मुझे उम्मीद है कि समिति का विचार-विमर्श सिख पंथ की भावनाओं के अनुरूप परिणाम देगा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए कानूनी ढांचे को और मजबूत करेगा।"
-------------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू
पुलिस टीमों ने 224 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की
लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं शिकायत
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 574वें दिन 133 नशा तस्कर 2.3 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
चंडीगढ़, 26 सितंबर:

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 249वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 581 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

249वें दिन पुलिस टीमों ने 255 व्यक्तियों को 5 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 73,916 हो गई है।

इसके अलावा 224 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान आठ फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ 574वें दिन भी जारी रखते हुए आज 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 120 किलोग्राम गांजा, 632 नशीली गोलियां और 1100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या केवल 574 दिनों में बढक़र 80,244 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 16 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।
-----------

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss