Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

September 26, 2026 07:56 AM

मोदी जी ने पॉलिटिकल स्टेबिलिटी को अपना हॉलमार्क बनाया, लगातार तीन बार पीएम के रूप में जनता का विश्वास अर्जित कर उन्होंने नीतियों को जमीन पर उतारा

अनुभव के आधार पर नीतियों में बदलाव कर, नई नीतियां बनाकर और इन सभी में स्पष्टता दिखाकर मोदी जी ने भारत को पूरे विश्व में आकर्षक उत्पादन हब बनाया

दुनियाभर में इतनी उथल-पुथल और अशांति के माहौल के बीच अनेक बाधाओं के बावजूद आज भारत ने अपनी विकास दर बढ़ रही है

जिन्हें भारत 'डेड इकोनॉमी' लगती है, दरअसल उनकी अपनी सोच ही मृत हो चुकी है, इसीलिए उन्हें भारत की वाइब्रेंसी और विकास दिखाई नहीं देता

Double engine की सरकार के कारण आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केन्द्र और देश के विकास का engine बन रहा है

निवेश के माहौल के लिए अच्छा लॉ एंड ऑर्डर, अनुकूल औद्योगिक नीति, proactive government और facilitate करने का उत्साह है, ये चारों चीजें यूपी में मौजूद हैं

इस व्यापार मेले से पूरे उत्तर प्रदेश के उत्पादकों के व्यापार, उत्पादन और दुनियाभर में UP की पहचान पहुंचाने में सरलता होगी

जिस उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के कारण 2013 में इन्वेस्टमेंट समिट दिल्ली में करनी पड़ी थी, वही आज 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य तय कर रहा है, यह डबल इंजन सरकार का जादू है

पहले जहां वाहन चोरी का कुटीर उद्योग और चेन स्नैचिंग चलती थी, वहां आज डिफेंस कॉरिडोर, वाहन मैन्युफैक्चरिंग और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं

उत्तर प्रदेश में बने ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा देते हैं और अमेठी में बनी AK-203 असॉल्ट राइफल नक्सलियों व आतंकियों की नींद उड़ा चुकी है

'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' से युवाओं, छोटे उद्योगपतियों और स्मॉल स्केल इंडस्ट्री में बहुत बड़ी प्रगति हुई है, जो प्रदेश के आर्थिक विकास की धुरी बन गई है

केन्द्रीय गृह मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार उन्होंने मुक्त व्यापार की जो नीति दी, वही आगे चलकर देश के विकास का आधार बनी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले 25 सितंबर के दिन ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने Make in India मिशन की घोषणा की थी। आज का कार्यक्रम Make in India के रास्ते को प्रशस्त करने वाला कार्यक्रम है। पिछले 12 साल में केन्द्र सरकार औऱ राज्य सरकारों ने मिलकर Make in India के रास्ते पर चलते हुए भारत को दुनिया में उत्पादन, डिजाइन और नवाचार का केन्द्र बनाने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि 12 साल पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को Fragile 5 में गिना जाता था और आज भारतीय अर्थतंत्र की गणना Top 5 में होती है, जो प्रधानमंत्री मोदी जी की Make in India नीति का ही परिणाम है।

श्री अमित शाह ने कहा कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जन्म जयंती है। दीनदयाल उपाध्याय जी ने आज़ादी के देश के सामने पहली बार मुक्त व्यापार, मुक्त खेती-आधारित आर्थिक नीति रखी। यही आर्थिक नीति पहले अटल जी और बाद में श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास का आधार बनी। दीनदयाल जी ने संगठन-आधारित राजनीति की भी नींव डाली।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त होकर निवेश का केन्द्र और देश के विकास का engine बन रहा है। यह परिवर्तन double engine की सरकार के कारण हुआ है। इसी परिवर्तन कारण हम उत्तर प्रदेश लक्ष्य की अर्थव्यवस्था को 1 trillion dollar की बनाने का लक्ष्य तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस व्यापार मेले में दुनियाभर से आए खरीदार मौजूद हैं और इससे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश, उत्पादन और बिक्री में बहुत बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। यह उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का चौथा संस्करण है। पहले संस्करण में उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, दुनिया को उसका परिचय हुआ। दूसरे संस्करण में उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आने का इरादा जताया गया। तीसरे संस्करण में उत्तर प्रदेश में निवेशक आए और आज व्यापार मेले के चौथे संस्करण में राज्य के विकास में सहयोगी बनकर 1 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 का वर्ष impact का वर्ष था, जिसमें इस व्यापार मेले में 5 लाख से अधिक लोग आए, 2400 से ज्यादा MOU हुए, हजारों करोड़ रूपए का निवेश आया और व्यापार समझौते भी हुए थे। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि 2026 में आयोजित व्यापार मेले का चौथा संस्करण 2025 के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने में सफल होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि लगभग 24 करोड़ आबादी के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। विपुल जल संपदा, भूमि, मेहनती कारीगर और अब उद्योग के लिए भी यहां एक अच्छा वातावरण बन गया है। एक जमाने में उत्तर प्रदेश में माफिया का शासन चलता था, लेकिन 2017 में यहाँ हमारी पार्टी की सरकार बनी और श्री योगी आदित्यनाथ जी राज्य के मुख्यमंत्री बने। योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया को समाप्त कर दिया है और इसी के कारण आज उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि निवेश के माहौल की पहली शर्त अच्छा लॉ एंड ऑर्डर, अनुकूल औद्योगिक नीति, proactive government और facilitate करने के लिए उत्साह है। आज ये चारों चीजें उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं, इसीलिए यहाँ निवेश का माहौल बना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने political stability को अपना hallmark बनाया है। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लगातार तीन टर्म प्रधानमंत्री के रूप में जनता का विश्वास अर्जित कर न केवल नीतियों का निर्माण किया बल्कि उन्हें सतत रूप से जमीन पर भी उतारा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने नीतियों को जमीन पर उतारने के साथ-साथ अनुभव के आधार पर नीतियों में बदलाव किया और नई नीतियां बनाकर भारत को पूरे विश्व में एक आकर्षक उत्पादन का हब बनाने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत के GDP के आंकड़ों को भी झुठलाने का प्रयास करते हैं। Moody's ने भारत की विकास दर का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जापान की प्रमुख रेटिंग एजेंसी JCR ने भारत की sovereign rating को BBB+ से upgrade कर A- तक पहुंचाया है। पिछली तिमाही में भारत ने अपना record बरकरार रखते हुए 7.8% की विकास दर को हासिल किया है। आज पूरी दुनियी के बड़े अर्थतंत्रों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इतनी उथल-पुथल और अशांति के माहौल के बीच अनेक बाधाओं के बावजूद भारत ने अपनी विकास दर को न केवल बनाए रखा है बल्कि आगे भी बढ़ाया है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता को 2047 में एक विकसित भारत के निर्माण का जो संकल्प दिया है उसे हम सिद्ध करेंगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में 2015 की तुलना में 11 गुना वृद्धि हुई है। जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रूपए का GST कलेक्शन हुआ है, जो जुलाई माह का अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। 6 राज्यों में 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाएं, 1.64 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा निवेश और हमारा capital expenditure record तोड़कर 12.2 लाख करोड़ रूपए को पार कर गया है। ये सभी उपलब्धियां भारत के विकास की नींव का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भारतीय अर्थव्यवस्था dead economy लगती है, लेकिन जिनकी सोच ही dead हो, उन्हें vibrancy नहीं दिखाई पड़ती है। श्री शाह ने कहा कि कुछ लोग भारत का विकास नहीं देख सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मॉरीशस, UAE, ऑस्ट्रिया, यूरोप के चार देशों के संगठन, UK, ओमान, न्यूजीलैंड और यूरोपीय संघ के साथ हमने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) किए हैं। इन FTA ने हमारे उद्योगों की निर्यात संभावनाओं को अनेक गुना बढ़ाया है। श्री शाह ने कहा कि कई प्रकार की विपदाओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने विकास दर बरकरार रखी है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में छह डिफेंस कॉरिडोर के नोड्स पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के लिए निवेश आ रहा है। इसके कारण न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देशभर के डिफेंस उत्पादों का विकास हुआ है और हमारा रक्षा उत्पादन 1,78,000 करोड़ रूपए को पार कर गया है। वर्ष 2013-14 की तुलना में रक्षा उत्पादों के निर्यात में हमने 56 गुना वृद्धि की है और आज 80 देशों को भारतीय रक्षा उत्पादों का निर्यात हो रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। योगी सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर ही नहीं बनाए बल्कि इसको फैसिलिटेट करने, इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने और अनुकूल नीतियां बनाने के लिए बहुत सारा काम किया है। उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान और अमेठी में बनी AK-203 Assault Rifle नक्सलियों और आतंकवादियों की नींद उड़ा चुकी है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में अपराध की industry चल रही थी और राज्य कट्टा और अवैध तमंचों की industry बन गया था। राज्य के शहरों में वाहन चुराने का कुटीर उद्योग लगता था और चेन स्नैचिंग में युवाओं को हुनर दिखाने का मौका भी मिलता था। आज 10 साल बाद यहां कट्टे उद्योग की जगह डिफेंस कॉरिडोर बना है, वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग हो रही है और चेन स्नैचिंग उद्योग की जगह मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश investment लाने का प्रमुख कारण बना है और यह परिवर्तन double engine की सरकार के कारण आया है। उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के कारण 2013 में इन्वेस्टमेंट समिट दिल्ली में करनी पड़ी थी, वही आज 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य तय कर रहा है, यह डबल इंजन सरकार का जादू है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद पिछली सरकारों के कार्यकाल की पूरी गुंडागर्दी को नेस्तनाबूद कर दिया गया है और इसी कारण यहाँ इंडस्ट्री लगाने के लिए अच्छा माहौल बना है। उत्तर प्रदेश को ल्यूक्रेटिव इंडस्ट्रियल पॉलिसी, तत्परता के साथ उद्योगों की समस्याओं का समाधान और रेड कार्पेट बिछाकर देशभर से इंडस्ट्री को प्रदेश में लाने के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसके माध्यम से राज्य के करोड़ों युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर सृजित करने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है।

श्री अमित शाह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और कई प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों ने राज्य में निवेश के लिए एक सहज माहौल बनाने का काम किया है। इसी के कारण आज उत्तर प्रदेश दिन दूनी, रात चौगुनी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश के सात शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है, जो देश के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है। हमने यहाँ One District, One Product शुरू किया है। परंपरागत विधाओं, industry को सींचने और One District, One Product के कारण आज राज्य के युवाओं, छोटे उद्योगपतियों और small scale industry में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास की धुरी बन गई है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक जमाने में उत्तर प्रदेश से लोग रोज़गार के लिए देश के अन्य राज्यों में जाते थे और आज उसी उत्तर प्रदेश के युवाओं को one district, one product के कारण अपने ही राज्य रोज़गार मिल रहा है। चाहे भदोही की दरी हो, मुरादाबाद का पीतल, फिरोजाबाद का कांच, सहारनपुर की काष्ठ कला, कन्नौज का इत्र या बनारस की रेशमी साड़ी हो,  इन सब ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है। अभी यहां One District, One Cuisine (ODOC) की website का भी लोकार्पण हुआ है जिसमें वाराणसी की मलईयो, तिरंगा बर्फी, आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और मेरठ की गजक कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक पूरे देश की जनता के लिए उपलब्ध होगी। श्री शाह ने कहा कि इस व्यापार मेले से पूरे उत्तर प्रदेश  के उत्पादकों के व्यापार, उत्पादन और दुनियाभर में UP की पहचान बनाने में बड़ी सरलता मिलेगी।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया

ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं

ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्वांटम अनुप्रयोगों हेतु 20 मिलीकेल्विन क्षमता वाले डाइल्यूशन रेफ्रिजरेटर के स्वदेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत एक स्टार्ट-अप के साथ अपने पहले उच्च-मूल्य वाले गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्वांटम अनुप्रयोगों हेतु 20 मिलीकेल्विन क्षमता वाले डाइल्यूशन रेफ्रिजरेटर के स्वदेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत एक स्टार्ट-अप के साथ अपने पहले उच्च-मूल्य वाले गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी

संयुक्त राष्ट्र महासभा 81 ( यूएनजीए81) में भारत ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज, हेपेटाइटिस को खत्म करने और सिकल सेल देखभाल में हुई प्रगति को उजागर किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा 81 ( यूएनजीए81) में भारत ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज, हेपेटाइटिस को खत्म करने और सिकल सेल देखभाल में हुई प्रगति को उजागर किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss