Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

देशभर में 89,900 से अधिक सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सत्यापन, तथा 87,000 से अधिक पीपीई किट वितरित

July 28, 2026 11:25 AM

भारत सरकार नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम(नमस्ते) योजना के माध्यम से जोखिम भरे स्वच्छता कार्यों को समाप्त करने तथा स्वच्छता कर्मियों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयासों को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। इस पहल का उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई का पूर्ण मशीनीकरण सुनिश्चित करना है। साथ ही, यह स्वच्छता कर्मियों की कार्यस्थल सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा आजीविका सहायता को भी सुदृढ़ बनाने पर बल देती है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लोकसभा में श्री अप्पलानायडू कलिसेट्टी और डॉ. बायरेड्डी शबरी द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रदान की।

मंत्री श्री अठावले ने बताया कि मैला ढोने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए वर्ष 2013 और वर्ष 2018 में सर्वेक्षण किए गए थे। वर्ष 2018 के सर्वेक्षण के दौरान, 14 राज्यों में कुल 44,217 मैला ढोने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई थी। इसके बाद, मैला ढोने वाले व्यक्तियों के नियोजन का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अंतर्गत देश के सभी जिलों में एक नया राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया, जिसमें कोई भी मैला ढोने वाला व्यक्ति नहीं पाया गया। यह मैला ढोने की प्रथा के उन्मूलन की दिशा में सरकार के निरंतर एवं सतत प्रयासों को दर्शाता है।

मंत्री श्री अठावले ने आगे बताया कि वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई नमस्ते योजना का उद्देश्य मशीनीकरण तथा बेहतर व्यावसायिक सुरक्षा के माध्यम से स्वच्छता कार्य को सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण बनाना है। इस योजना के अंतर्गत, राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 89,915 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों(एसएसडब्ल्यू) का सत्यापन किया जा चुका है। साथ ही, कार्यस्थल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 87,037 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण(पीपीई) किट स्वच्छता कर्मियों को उपलब्ध कराई गई हैं।

उत्तर में आगे बताया गया कि नमस्ते योजना के अंतर्गत स्थापित आपातकालीन स्वच्छता इकाइयां आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनमें टॉर्च सहित सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा ट्राइपॉड, एक्सियल फैन ब्लोअर, एंटी-स्टैटिक कंड्यूट, पूर्ण शरीर सुरक्षा वाडर सूट तथा मल्टी गैस डिटेक्टर जैसे उपकरण शामिल हैं। इन उपकरणों की सहायता से स्वच्छता कर्मी सीवर एवं सेप्टिक टैंक से संबंधित कार्य अधिक सुरक्षित ढंग से कर सकते हैं। देशभर में ईआरएसयू को 753 सुरक्षा उपकरण सेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता के संबंध में मंत्री ने बताया कि नमस्ते योजना एक केन्द्रीय योजना है, इसलिए इसमें राज्यवार निधियों के आवंटन का प्रावधान नहीं है। वर्ष 2023 में योजना प्रारंभ होने के बाद से, वर्ष 2023-24 के दौरान ₹30.06 करोड़ जारी किए गए, वर्ष 2024-25 के दौरान ₹47.625 करोड़ जारी किए गए, वर्ष 2025-26 के दौरान ₹97.6791 करोड़ जारी किए गए, तथा वर्ष 2026-27 के दौरान (अब तक) ₹28.30 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। इसी अवधि के दौरान संबंधित व्यय क्रमशः ₹30.06 करोड़, ₹35.64 करोड़, लगभग ₹97.6791 करोड़ तथा लगभग ₹12.45 करोड़ रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय स्वच्छता कर्मियों को गरिमा, सुरक्षा तथा आधुनिक मशीनीकृत उपकरणों के साथ अपना कार्य करने हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नमस्ते योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से सरकार स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण को बढ़ावा देने, स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा को मजबूत करने, उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण(पीपीई) उपलब्ध कराने, आधुनिक आपातकालीन अवसंरचना विकसित करने तथा देशभर में जोखिम भरे मैनुअल स्वच्छता कार्यों की प्रथा का पूर्ण उन्मूलन करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss