Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली की नींव रख रही है - केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री

July 24, 2026 07:49 AM

डॉ. सुकांत मजूमदार ने 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को हासिल करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

केंद्रीय शिक्षा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री, डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज एक समावेशी, कौशल-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रणाली को आकार देने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। वह नई दिल्ली के आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी) में शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसइएल) की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OJQB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CND1.jpg

 

डॉ. मजूमदार ने केंद्र, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के बीच मिलकर काम करने और मौजूदा चुनौतियों से निपटने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, ताकि हर बच्चे, शिक्षक और स्कूल को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण को हासिल करने के लिए केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं का असरदार ढंग से लागू होना ज़रूरी है।

मंत्री महोदय ने बच्चों, विशेष रूप से हाशिये पर पड़े समुदायों के बच्चों के पोषण संबंधी आरोग्य में सुधार लाने के लिए 'पीएम पोषण' और 'तिथि भोजन' के महत्व पर बल दिया। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे गुणवत्ता, समानता तथा समावेशन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी सहयोग से स्कूली शिक्षा को मजबूत करना जारी रखें।

सम्मेलन के दूसरे दिन 'प्रगति' प्लेटफॉर्म के तहत समग्र शिक्षा और ‘पीएम पोषण’ के प्रमुख घटकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन सत्रों में प्रेजेंटेशन दिए गए, जिसके बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों और अधिकारियों के सुझाव लिए गए। इसके अलावा, केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन, सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को साझा करने और स्कूली शिक्षा में सीखने के परिणामों  में सुधार करने पर एक खुली चर्चा भी आयोजित की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003M1TC.jpg

सम्मेलन ने केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने अनुभवों को साझा करने, कार्यान्वयन की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी संचालन को और मजबूत करने के अवसरों की पहचान करने के लिए एक अहम मंच दिया गया। इन चर्चाओं में हर विद्यार्थी के लिए समान, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने और 'विकसित भारत 2047' की दिशा में प्रगति को तेज़ करने के सामूहिक संकल्प को फिर से दोहराया गया।

डीओएसइएल के अपर सचिव श्री धीरज साहू द्वारा 'पीएम श्री' योजना पर; डीओएसइएल  की अपर सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा अवस्थी द्वारा 'उल्लास' (यूएलएलएएस) पर; डीओएसइएल की आर्थिक सलाहकार श्रीमती ए. श्रीजा द्वारा समावेशी शिक्षा पर; संयुक्त सचिव श्रीमती प्राची पांडे द्वारा कौशल शिक्षा पर; तथा संयुक्त सचिव श्री आशीष जोशी द्वारा ‘पीएम पोषण’ पर प्रेजेंटेशन दिए गए। संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss