Wednesday, May 27, 2026
BREAKING
विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया एनएचआरसी, भारत ने उत्तराखंड के देहरादून जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से एक मरीज की मौत की खबर का लिया स्वत: संज्ञान एनएचआरसी, भारत ने बिहार के नालंदा जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 60 छात्रों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रासायनिक कारखाने में हुए विस्फोट के कारण तीन श्रमिकों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की घटना पर छपी ख़बरों का स्वतः संज्ञान लिया है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 मई, 2026 अमेरिका–ईरान समझौता: होर्मुज़ खुलने की तैयारी, खत्म होंगे ट्रांजिट चार्ज? Quad Meeting Crisis: सालाना शिखर सम्मेलन पर संकट, भारत से ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी कमान

सोशल वेलफेयर

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

May 27, 2026 08:34 AM

पीएम-अजय पोर्टल के माध्‍यम से आदर्श ग्राम, जीआईए और छात्रावास के लिए वास्तविक समय की निगरानी, पारदर्शी शासन और निधि प्रवाह सक्षम हो सकेगा 

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के लिए 'पीएम-अजय' पोर्टल और पीएम-अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य कागज आधारित कार्य प्रणाली और प्रसंस्करण से पूर्णतः डिजिटल कार्य प्रणाली और वास्तविक समय के आधार पर प्रसंस्करण में परिवर्तन करना है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत और सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग अनुसूचित जाति समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से पीएम अजय योजना के तहत कई कल्याणकारी पहलों को लागू कर रहा है। पीएम अजय मोबाइल ऐप का उद्देश्य योजनाबद्ध सेवाओं तक मोबाइल के माध्यम से पहुंच प्रदान करना, ग्राम स्तर पर अंतिम मील योजना और कार्यान्वयन में सहायता करना, जमीनी स्तर पर निगरानी में सुधार करना, वास्तविक समय में रिपोर्टिंग को सुगम बनाना और पारदर्शिता एवं डिजिटल शासन को मजबूत करना है।

पीएम अजय मोबाइल ऐप को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण और ग्राम विकास योजनाओं (वीडीपी) की तैयारी जैसे कागजी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्‍यम से पूरा करना है। यह एप्लिकेशन कौशल विकास, रोजगार और शिक्षा योजनाओं से सम्‍बंधित जानकारी, निगरानी, रिपोर्टिंग और लाभार्थी-केंद्रित सेवाओं तक उपयोगकर्ता के अनुकूल मोबाइल इंटरफेस के माध्यम से सुगम पहुंच प्रदान करती है।

मोबाइल एप्लिकेशन में निम्नलिखित प्रमुख घटक एकीकृत हैं:

  • मौजूदा पीएमएजीवाई पोर्टल से आदर्श ग्राम घटक।
  • प्रधानमंत्री अजय के अंतर्गत अनुदान सहायता (जीआईए) घटक।
  • प्रधानमंत्री अजय के अधीन छात्रावास घटक।

एकीकृत लॉगिन प्रणाली, जमीनी स्तर की योजना, भूमिका-आधारित पहुंच नियंत्रण, जियो-टैगिंग, डैशबोर्ड रिपोर्टिंग, मोबाइल निरीक्षण, फोटो अपलोड, सूचनाओं का मौजूदा पोर्टलों के साथ एकीकरण। अजय ऐप बेहतर कार्यकुशलता, वास्तविक समय निगरानी, बढ़ी हुई पारदर्शिता, त्वरित रिपोर्टिंग, बेहतर समन्वय और डेस्कटॉप आधारित कार्यों पर निर्भरता कम करने का एक प्रभावी डिजिटल उपकरण है। यह ऐप मंत्रालय के अधिकारियों, राज्य और जिला अधिकारियों, कार्यान्वयन एजेंसियों, निरीक्षण अधिकारियों, छात्रावास प्रशासकों और फील्ड कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी।

पीएम-अजय पोर्टल एक केंद्रीय कमांड के रूप में कार्य करता है, जो महत्‍वपूर्ण कदम से जुड़े निधि प्रवाह को सक्षम बनाता है। आदर्श ग्राम घटक के लिए, पोर्टल 10 विकास क्षेत्रों में 50 निगरानी योग्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर आदर्श ग्राम विकास की निगरानी के लिए व्यापक राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय डैशबोर्ड प्रदान करता है। यह ग्राम विकास योजना (वीडीपी) के डिजिटल रूप से स्वीकृत होते ही महत्‍वपूर्ण कदम से जुड़ी ट्रैकिंग को स्वचालित करके संचालन को सुव्यवस्थित करता है। इसके अलावा, कौशल और रोजगार के लिए अनुदान सहायता (जीआईए) घटक के लिए, पोर्टल एक केंद्रीकृत योजना तंत्र और प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) के रूप में कार्य करता है। यह एमआईएस आजीविका के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय व्यय और निधि आवंटन पर नज़र रखने के लिए राज्यव्यापी डेटा को एकत्रित करता है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण पहलों के लिए पारदर्शी, डिजिटल और सशक्त सेवा वितरण की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के बारे में जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण की शपथ दिलाई। इसके बाद नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बताया।

इस पहल से योजना के घटकों को सुव्यवस्थित करने और इसके सुचारू कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से "सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" विषय पर एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन करेगा

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

1 मई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति

1 मई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss