Saturday, May 23, 2026
BREAKING
भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी के लिए फार्माकोपिया आयोग ने एएसयू एंड एच औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया, राष्ट्रीय एकता मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका की चर्चा की एबीडीएम के तहत एबीएचए से 100 करोड़ स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा में एक कदम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेगाबालिन को अनुसूची एच1 के अंतर्गत लाकर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त प्रावधानों के अंतर्गत विनियमित किया मीडिया मान्यता के लिए 19वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (एमआईएफएफ) के लिए आवेदन शुरू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से "सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 मई, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 मई, 2026 अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के संकेत, लेकिन यूरेनियम और होर्मुज स्ट्रेट पर बनी बड़ी बाधा

सोशल वेलफेयर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से "सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया

May 23, 2026 08:14 AM

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और वृद्धावस्था से जुड़े देखभालकर्ताओं के लिए शतायु डैशबोर्ड लॉन्च किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 22 मई 2026 को “सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण” विषय पर वर्चुअल माध्यम से एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के प्रतिनिधियों, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने भाग लिया और देश में देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त सचिव (वरिष्ठ नागरिक) के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने कार्यशाला को संबोधित किया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक उत्तरदायी, समावेशी और टिकाऊ देखभाल व्यवस्था विकसित करने की ज़रुरत पर बल दिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और दीर्घकालिक देखभाल प्रणालियों को मजबूत करने, देखभालकर्ताओं को सहायता प्रदान करने और समावेशी आजीविका के अवसरों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याणकारी सेवाओं, सूचनाओं और सहायता तंत्रों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए जीवन (संयुक्त बुजुर्ग सशक्तिकरण एवं आभासी सहायता नेटवर्क) मोबाइल ऐप और देश भर में प्रशिक्षित वृद्धावस्था देखभालकर्ताओं से जुड़ी सूचनाओं के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करने वाले शतायु (वरिष्ठ समग्र देखभाल सहायता एवं प्रशिक्षण) डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।

माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण की शपथ दिलाई, जिसके बाद नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

अपने संबोधन में, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने देश में बदलती सामाजिक संरचनाओं, बदलती पारिवारिक व्यवस्थाओं और देखभालकर्ताओं की बढ़ती ज़रुरत पर प्रकाश डाला। माननीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आज एक ऐसी प्रणाली विकसित करने की ज़रुरत है, जहां देखभालकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाए और उन्हें सहानुभूतिपूर्ण होने के लिए संवेदनशील बनाया जाए।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि देश में एक सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का विकास महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के अपार अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कार्यशाला के लिए सोच-समझकर चुने गए विषयों की सराहना की और प्रतिभागियों से कार्यशाला के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सार्थक विचार-विमर्श करने और व्यावहारिक, कार्रवाई योग्य समाधान प्रस्तावित करने का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र के बाद, प्रतिभागियों को देखभाल अर्थव्यवस्था के अहम पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के लिए चार विषयगत चर्चा समूहों में विभाजित किया गया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित इन चार समूहों में राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ और शिक्षाविद भी शामिल थे। इन समूहों ने निम्नलिखित विषयों पर विचार-विमर्श किया:

  • देखभाल से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन और मौद्रिकरण: सामाजिक हित से आर्थिक संपदा तक
  • महिलाओं के सशक्तिकरण और समावेशी आजीविका के मार्ग के रूप में देखभाल अर्थव्यवस्था
  • देखभाल से जुड़े कार्यबल को मजबूत बनाना: कौशल, मानक और गतिशीलता
  • देखभाल अर्थव्यवस्था को समझना: दीर्घकालिक देखभाल (एलटीसी) का वित्तपोषण

प्रतिभागियों ने आवंटित विषयों पर सफलतापूर्वक विचार-विमर्श किया और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अपने आंतरिक कार्यशालाओं के आयोजन हेतु निष्कर्ष प्रस्तुत किए।

यह पहल भारत में एक संरचित, समावेशी और प्रौद्योगिकी-सक्षम देखभाल अर्थव्यवस्था का ढांचा विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" विषय पर एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन करेगा

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

1 मई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति

1 मई, 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज की प्रगति

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ब्रिक्स महिला कार्य समूह की पहली प्रारंभिक बैठक आयोजित की गई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित

चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर समयबद्ध रूपरेखा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2047 तक अंत्योदय से प्रेरित विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया

चंडीगढ़ में सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर समयबद्ध रूपरेखा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें वर्ष 2047 तक अंत्योदय से प्रेरित विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का चंडीगढ़ में राष्ट्रीय चिंतन शिविर, दूसरे दिन राज्यों और केंद्र के बीच गहन चर्चा के साथ 'विजन से एक्शन' की ओर बढ़े कदम

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का चंडीगढ़ में राष्ट्रीय चिंतन शिविर, दूसरे दिन राज्यों और केंद्र के बीच गहन चर्चा के साथ 'विजन से एक्शन' की ओर बढ़े कदम

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss