Saturday, June 06, 2026
BREAKING
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 जून 2026 IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता पुतिन ने भारत को बताया भरोसेमंद साझेदार, पश्चिमी हस्तक्षेप पर साधा निशाना पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र, भारत और अमेरिका व्यापार समझौते तक पहुंचेंगे: ट्रंप केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बढ़ी सतर्कता महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम की अगस्त-सितंबर अवधि के लिए आवेदन आमंत्रित किए लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

हेल्थ

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

June 06, 2026 09:08 AM

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी), नई दिल्ली ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 को वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम के माध्यम से मनाया, और इस तरह विद्यापीठ ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के विषय, "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" के अनुरूप आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के शासी निकाय के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा; राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की निदेशक डॉ. वंदना सिरोहा; राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) में आचार संहिता और पंजीकरण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुश्रुत कनौजिया; और एनसीआईएसएम के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. बीएल मेहरा ने भाग लिया।

इस उत्सव के अंतर्गत, विद्यापीठ परिसर में संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में औषधीय पौधों के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जो आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा और भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान विरासत का आधार हैं।

गणमान्य हस्तियों ने आयुर्वेद के पारिस्थितिक दर्शन पर प्रकाश डाला, जो मनुष्य और प्रकृति के अंतर्संबंध पर बल देता है। पंचमहाभूत सिद्धांत और लोक-पुरुष साम्य की अवधारणाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मूलभूत है। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेदिक सिद्धांत अनवरत जीवनशैली, सजग उपभोग और प्राकृतिक संसाधनों के उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे समकालीन पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों की प्रासंगिकता और भी पुष्ट होती है।

इस कार्यक्रम की एक ख़ास विशेषता विद्यापीठ के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण था। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने समुदायों में वृक्षारोपण और देखभाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।

प्रतिभागियों ने सतत जीवन शैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, वहीं इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और प्रकृति के साथ सामंजस्य को बढ़ावा देने में आयुर्वेद की निरंतर प्रासंगिकता पर जोर दिया।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला, 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

लंबे जीवन और आरोग्य पर भारत के समग्र दृष्टिकोण को रेखांकित करती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’

लंबे जीवन और आरोग्य पर भारत के समग्र दृष्टिकोण को रेखांकित करती है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss