Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ

June 05, 2026 10:09 AM

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर

सचिव (उच्च शिक्षा) डॉ. विनीत जोशी द्वारा लिवरपूल विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट (बेंगलुरु) प्रोफेसर रिचर्ड ग्रोस को अनुमोदन पत्र सौंपे जाने के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और यूके की विदेश सचिव माननीय यवेट कूपर उपस्थित रहे

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 8:11PM by PIB Delhi
 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शिक्षा मंत्रालय ने आज यूनाइटेड किंगडम के लिवरपूल विश्वविद्यालय को कर्नाटक के बेंगलुरु में अपना शाखा परिसर (ब्रांच कैंपस) स्थापित करने के लिए 'अनुमोदन पत्र' (एलओए) सौंपा।

यह एलओए शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष डॉ. विनीत जोशी ने, लिवरपूल विश्वविद्यालय बेंगलुरु के प्रोवोस्ट प्रोफेसर रिचर्ड ग्रोस को सौंपा। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और यूनाइटेड किंगडम की विदेश सचिव माननीय यवेट कूपर भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में भारत और यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें भारत सरकार के विदेश सचिव श्री विक्रम मिसरी और भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सुश्री लिंडी कैमरन, सीबी ओबीई शामिल थे।

लिवरपूल विश्वविद्यालय को 26 मई 2025 को नई दिल्ली में यूजीसी (भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के कैंपस की स्थापना और संचालन) विनियम, 2023 के तहत एक आशय पत्र (एलओआई) प्रदान किया गया था। पिछले एक वर्ष के दौरान, विश्वविद्यालय ने आवश्यक शैक्षणिक, बुनियादी ढांचा और विनियामक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब, यूजीसी द्वारा विश्विद्यालय की तैयारियों और विनियमों के प्रावधानों के अनुपालन का मूल्यांकन करने के बाद, विश्वविद्यालय को भारत में अपना संचालन शुरू करने के लिए एलओए प्रदान कर दिया गया है।

बेंगलुरु में स्थित विश्वविद्यालय परिसर बिजनेस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, गेम डिजाइन, फाइनेंस और बायोमेडिकल साइंस जैसे क्षेत्रों में स्नातक और परास्नातक कार्यक्रम पेश करेगा। इसकी आने वाले वर्षों में और भी विषय शुरू करने की योजना है। बेंगलुरु परिसर की स्थापना एनईपी 2020 के कार्यान्वयन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो अधिक शैक्षणिक सहयोग, छात्रों की बेहतर आवाजाही और भारत में प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों की उपस्थिति के माध्यम से उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण को प्राथमिकता देता है। शिक्षा क्षेत्र में सहयोग भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और भारत में लिवरपूल विश्वविद्यालय परिसर के खुलने से इन द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

1881 में स्थापित, लिवरपूल विश्वविद्यालय दुनिया के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है। विश्वविद्यालय को शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए पहचाना जाता है और विश्व स्तर पर शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है। भारत में एक परिसर स्थापित करने का इसका निर्णय भारत के उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के बढ़ते आकर्षण और प्रगतिशील नियामक सुधारों के माध्यम से बनाए गए अवसरों को दर्शाता है। भारत में विश्व स्तरीय संस्थान खुलने से छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार होने और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग गहरा होने की उम्मीद है।

*****

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss