Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए

June 13, 2026 08:18 AM

भारत इनोवेट्स रणनीतिक जुड़ाव के अवसरों का मार्ग है - श्री धर्मेंद्र प्रधान

भारत इनोवेट्स एनईपी 2020 के दृष्टिकोण को मज़बूत करता है - श्री धर्मेंद्र प्रधान

भारत इनोवेट्स नवाचार, साझेदारी और वैश्विक जुड़ाव की दिशा में एक बड़ी छलांग है - श्री धर्मेंद्र प्रधान

भारत इनोवेट्स युवाओं की बौद्धिक क्षमता और भारत के बढ़ते स्टार्टअप तंत्र के लिए एक सशक्त मंच है - श्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत इनोवेट्स पर दो रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए। ये दस्तावेज़ उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े भारत के उभरते नवाचार और स्टार्टअप तंत्र को दर्शाते हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उस दृष्टिकोण को मज़बूत करती है, जिसका मकसद भारत को ज्ञान का प्रयोग करने वाले देश से बदलकर, ज्ञान का सृजन करने वाले, नवाचार करने वाले और तकनीक के क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले देश के रूप में विकसित करना है।

इस मौके पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के मिशन डायरेक्टर श्री दीपक बागला, शिक्षा मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा की संयुक्त सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के मुख्य उद्देश्यों में से एक भारत को ज्ञान के उपभोग वाली व्यवस्था से बदलकर ज्ञान के सृजन और नवाचार वाली व्यवस्था में बदलना है। उन्होंने कहा कि भारत इनोवेट्स रणनीतिक दस्तावेज़ों में शामिल स्टार्टअप, भारत के प्रमुख संस्थानों, इनक्यूबेटरों और अनुसंधान तंत्र से उभर कर सामने आ रहे हैं, जो देश के उच्च शिक्षा क्षेत्र की बढ़ती नवाचार क्षमता को दर्शाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत इनोवेट्स, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसका मकसद भारत की नवाचार क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के नवाचार-आधारित विकसित भारत बनाने के बड़े मिशन के अनुरूप है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002RO06.jpg

 

श्री प्रधान ने बताया कि भारत इनोवेट्स, भारतीय स्टार्टअप्स के लिए ऐसी वैश्विक निवेश फर्मों से जुड़ने के अवसर मुहैया करा रहा है, जो 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा की संपत्ति का प्रबंधन करती हैं और दुनिया भर में 12,000 से ज़्यादा निवेश का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 100 से ज़्यादा वैश्विक निवेशक और प्रमुख संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है, जो भारत के डीप-टेक और नवाचार तंत्र में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय भरोसे को दर्शाता है।

श्री प्रधान ने कहा कि इस पहल में निवेशकों ने पहले ही काफी दिलचस्पी दिखाई है और लगभग 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए पेरिस, टोक्यो और बेंगलुरु में रोडशो की एक श्रखंला आयोजित की गई है।

उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईआईटी, आईआईएससी, बिट्स पिलानी और अन्य प्रमुख संस्थान भारत इनोवेट्स के तहत अपने मुख्य शोध और नवाचार परियोजनाओं को प्रदर्शित करेंगे, जिससे राष्ट्रीय विकास में एकेडेमिया-आधारित नवाचार के बढ़ते योगदान को उजागर किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003KUIR.jpg

श्री प्रधान ने बताया कि भारत इनोवेट्स, 'इनक्यूबेटर इनोवेशन ब्रिज और इंडस्ट्री इनोवेशन ब्रिज के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के लिए व्यवस्थित मार्ग तैयार कर रहा है। ये पहल भारतीय अन्वेषकों को दुनिया के बड़े संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और नवाचार तंत्रों से जोड़ती हैं। इस सिलसिले में, उन्होंने बताया कि फ्रांस और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ नवाचार पर केंद्रित 28 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की पहचान की गई है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रो. अजय कुमार सूद ने भारत के डीप-टेक स्टार्टअप एजेंडा को आगे बढ़ाने में शिक्षा मंत्रालय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और शोध संस्थानों से निकलने वाले शोध-आधारित स्टार्टअप्स की प्रक्रिया को मज़बूत करके डीप-टेक स्टार्टअप व्यवस्था को तेज़ी से बढ़ाने में मंत्रालय की अहम भूमिका है। प्रो. सूद ने आगे कहा कि भारत को न सिर्फ़ डीप-टेक कंपनियाँ बनानी चाहिए, बल्कि डीप-टेक नवाचार की एक गहरी संस्कृति भी विकसित करनी चाहिए।

इस मौके पर जारी किए गए दो रणनीतिक दस्तावेज़ों में 'भारत इनोवेट्स स्टार्टअप कम्पेंडियम' शामिल है, जिसमें देश भर से चुने गए 120 उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स की जानकारी दी गई है। ये दस्तावेज़ क्षेत्र-वार मार्केट इंटेलिजेंस, तकीनीक से जुड़े ट्रेंड्स, वैश्विक अवसरों की मैपिंग और रणनीतिक जुड़ाव के तरीके बताते हैं, ताकि स्टार्टअप्स भविष्य में वृद्धि के अवसरों की पहचान कर सकें। दूसरा रणनीतिक दस्तावेज़ आईआईटी, आईआईएससी और दूसरे प्रमुख संस्थानों जैसे बड़े उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों के लगभग 50 अत्याधुनिक शोध और नवाचार परियोजनाओं को दिखाता है।

इंडिया-फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय 14-16 जून 2026 को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स 2026 आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में 3,000 से ज़्यादा उपक्रमों में से चुने गए 120 बेहतरीन डीप टेक अन्वेषक एक साथ आएंगे, जो अंतरिक्ष, रक्षा, बायोटेक्नोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे अहम क्षेत्रों में भारत की अनुसंधान क्षमताओं को दिखाएंगे। इस कार्यक्रम का खास बिंदु आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास जैसे 15 प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों की भागीदारी है। इस समूह के पास 1,500 से ज़्यादा पेटेंट हैं और इन्होंने कुल मिलाकर 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा का निवेश जुटाया है और इनमें ideaForge और Ather Energy जैसी दो सूचीबद्ध कंपनियाँ भी शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss