Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण-6 के हिस्से के रूप त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा का दौरा किया

June 11, 2026 06:01 AM

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (ईबीएसबी) पहल के तहत 'युवा संगम चरण-VI' कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028H5R.jpg

युवा संगम कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला के नेतृत्व में त्रिपुरा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र आया हुआ है। प्रतिनिधियों ने 4 जून 2026 को चंडीगढ़ के लोक भवन में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण और भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपनाने के महत्व पर चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को शासन और सार्वजनिक जीवन के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिली।

त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा की शुरुआत 'युवा संगम' के पिछले प्रतिभागियों के साथ बातचीत से की। इसके बाद वे एनआईटी, कुरुक्षेत्र में 'युवा संगम' के छठे चरण का उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को दर्शाया गया और प्रतिभागियों को एक बेहतरीन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया गया।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CI02.jpg

युवा संगम एक्सपोजर विजिट के तहत, प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र, श्री कृष्ण संग्रहालय और भद्रकाली मंदिर सहित प्रमुख सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का दौरा किया। इस दौरे का समापन कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड शो के साथ हुआ। ज्योतिसर वह पवित्र स्थान है, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत संदेश दिया था, जो धर्म और सही कर्म के सार का प्रतीक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044H69.jpg

अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रमुख स्‍थलों का दौरा किया, जिनमें सुखना झील, रॉक गार्डन और इलांटे मॉल शामिल थे। यहां उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता, रचनात्मक शहरी स्‍थानों और आधुनिक विकास का अनुभव किया और इसके साथ ही उन्‍हें  प्रशासन और जन-भागीदारी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत, प्रतिभागियों ने एनआईटी, कुरुक्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान और क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा मिला। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने करनाल में आईसीएआर- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया और फिर तरावड़ी में एक राइस मिल और ऐतिहासिक तरावड़ी किले को देखा। इस दौरान उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिली। यह कार्यक्रम 08 जून 2026 को समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ।

'युवा संगम' का छठा चरण आपसी समझ, सांस्कृतिक सराहना और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही, यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में "परस्पर संपर्क, प्रगति और पर्यटन" के मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।

******

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss