Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

युवा संगम छठे चरण कार्यक्रम के तहत आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल का महाराष्ट्र दौरा

June 11, 2026 06:02 AM

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के छठे चरण कार्यक्रम के अंतर्गत, तिरुपति स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान-आईआईएसईआर का दौरा किया। पांच दिनों के कार्यक्रम में प्रतिभागियों को महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शैक्षिक उत्कृष्टता, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और विकासात्मक उपलब्धियों का अनुभव प्राप्‍त करने का अवसर मिला। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम की पहल को सुगम बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभवात्मक शिक्षा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023A1C.jpg

आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने 8 जून 2026 को मुंबई के लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की। राज्यपाल ने नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। प्रतिभागियों के साथ उनके संवाद में भारत की विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को समझने और उसकी सराहना करने के महत्व पर जोर दिया गया। इससे प्रतिभागियों को शासन और लोक सेवा के बारे में लाभप्रद जानकारी मिली।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DFZ0.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004GYL6.jpg

कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 5 जून 2026 को महाराष्ट्र के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ग्रामीण परिदृश्य की ज्ञानवर्धक यात्रा की। दिन भर चली गतिविधियां पर्यटन, प्रगति और पारस्परिक संपर्क पर आधारित रही। प्रतिभागियों ने महाराष्ट्र के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक, जेजुरी स्थित ऐतिहासिक खंडोबा मंदिर के दर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने आदर्श गाँव अदाचीवाड़ी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत में उन्‍हें जमीनी स्तर के शासन, ग्रामीण विकास पहल, सामुदायिक भागीदारी और ग्राम-आधारित बदलाव संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। इससे प्रतिभागियों को सतत और समावेशी विकास का प्रत्यक्ष अनुभव मिला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053ZHD.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006EDXO.jpg

प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून 2026 को पर्यावरण और परंपरा विषयों पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। उस दिन की शुरुआत आईआईएसईआर पुणे परिसर में जैव विविधता अवलोकन और वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता, संरक्षण और संधारणीयता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने इसके बाद प्रतिष्ठित शनिवार वाड़ा का दौरा किया और पुणे शहर के ऐतिहासिक क्षेत्रों में हेरिटेज वॉक द्वारा महाराष्ट्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव प्राप्‍त किया। इससे उन्हें राज्य की स्थापत्य, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की जानकारी मिली।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007HVKU.jpg

आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधियों ने डेक्कन कॉलेज की प्रोफेसर सोनल कुलकर्णी जोशी द्वारा आयोजित विशेष भाषा सत्र में भी भाग लिया, जिसमें वे महाराष्ट्र की भाषाई विरासत और सांस्कृतिक विविधता से परिचित हुए। कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री चंद्रकांत दादा पाटिल और शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती माधुरी ताई मिसल के साथ सार्थक संवाद भी शामिल रहा। श्री पाटिल ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें महाराष्ट्र की अनूठी समृद्ध परंपराओं का अनुभव प्राप्‍त करने और राष्ट्र को एकजुट बनाने वाले साझा सांस्कृतिक मूल्यों को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती मिसल ने शहरी विकास पर अपने विचार साझा करते हुए प्रतिभागियों को अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रह कर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उस दिन का समापन महाराष्ट्र के पारंपरिक रात्रिभोज के साथ हुआ। प्रतिनिधियों को इसमें राज्य की समृद्ध पाक विरासत तथा मैत्री, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ के बंधन सुदृढ़ करने का अवसर मिला। कार्यक्रम 9 जून 2026 को आयोजित समापन सत्र के साथ संपन्‍न हुआ।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss