Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में तीन प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों—ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को भारत में अपने परिसर स्थापित करने हेतु अनुमोदन पत्र प्रदान किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने " प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सुदृढ़ हुआ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार आया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 जून 2026 युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत के साथ ओडिशा के प्रतिनिधिमंडल की सार्थक बातचीत पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई से जुड़ा, दुनिया की सबसे बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य आश्‍वासन योजना का देशभर में विस्तार पूर्ण प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के एक दशक पूरा होने पर कल से राष्ट्रव्यापी समारोह

सोशल वेलफेयर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सुदृढ़ हुआ

June 10, 2026 06:23 AM

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय वर्ष 2017 में आरंभ की गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना द्वारा मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल प्रतिबद्धता आगे बढ़ा रहा है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, सकारात्मक स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार को बढ़ावा और बेहतर पोषण प्रदान किया जाता है।

एक अप्रैल 2022 से इसे मिशन शक्ति में शामिल करने के बाद से , मातृत्व एवं मातृ एवं शिशु भत्ता तीन किस्तों से घटाकर दो किस्तों में कर दिया गया है। मातृत्व लाभ भी दूसरे बच्चे के लिए लागू किया गया है, बशर्ते कि शिशु बालिका हो।

योजना के पात्र लाभार्थियों को पहले बच्चे के लिए दो किस्तों में 5 हजार रुपये और दूसरे शिशु के लिए यदि वह बच्ची हो तो 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये लाभ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पड़ावों, गर्भावस्था का प्रारंभिक पंजीकरण, प्रसवपूर्व देखभाल और टीकाकरण से संबंधित हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण तंत्र द्वारा लाभार्थियों के बैंक खातों में समय पर और पारदर्शी तरीके से वित्तीय सहायता पहुंचाने की व्यवस्था है। गर्भ क्षति या मृत शिशु जन्म के मामलों में पात्रता के नए प्रावधान भी इसमें शामिल किए गए हैं जिससे इसकी समावेशिता और बढ़ गई है। यह वित्तीय सहायता आंशिक वेतन मुआवजे का कार्य करती है, जिससे महिलाओं को प्रसव पूर्व और बाद में पर्याप्त आराम मिल पाता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आरंभ किए जाने के बाद से देशभर में यह उल्लेखनीय रुप से विस्तारित और प्रभावकारी सिद्ध हुआ है:

  • इसमें 30 अप्रैल 2026 तक लाभार्थियों को भुगतान की गई कुल राशि: 4.27 करोड़ रुपये और
  • कुल वितरित राशि: 20,150 करोड़ रुपये है

लाभार्थियों का अनुभव इसका वास्तविक महत्व दर्शाता है। योजना का परिवर्तनकारी प्रभाव जमीनी स्तर पर देखा जा रहा है। गर्भावस्था के दौरान आर्थिक कठिनाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच वाली महिलाओं को पीएमएमवीवाई योजना के तहत सहायता मिली और समय पर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के पौष्टिक भोजन, नियमित प्रसवपूर्व जांच और आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर सकीं। उचित देखभाल और निरंतर निगरानी से उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित रूप से स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। सुरक्षित मातृत्व और बेहतर मातृ स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने में यह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भूमिका रेखांकित करती है।

यह योजना मातृ स्वास्थ्य में सुधार, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने और विशेष रूप से बालिका शिशु के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन द्वारा लैंगिक समानता मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुई है।

स्वस्थ और सशक्त भारत की परिकल्पना के अनुरूप महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, इस योजना द्वारा प्रत्येक पात्र महिला को लाभ सुनिश्चित कराने के लिए कार्यान्वयन तंत्र सुदृढ़ बनाने और योजना की पहुंच विस्तारित करने को प्रतिबद्ध है।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है

मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा  में उल्लेखनीय सुधार आया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार आया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री  श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने युवाओं एवं नागरिकों से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम की अगस्त-सितंबर अवधि के लिए आवेदन आमंत्रित किए

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप पाठ्यक्रम की अगस्त-सितंबर अवधि के लिए आवेदन आमंत्रित किए

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले और श्री बी.एल. वर्मा भी बैठक में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले और श्री बी.एल. वर्मा भी बैठक में शामिल हुए

केंद्रीय सलाहकार समिति ने पीएम-अजय की उच्च-स्तरीय समीक्षा की; अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया

केंद्रीय सलाहकार समिति ने पीएम-अजय की उच्च-स्तरीय समीक्षा की; अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss