Thursday, June 04, 2026
BREAKING
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले और श्री बी.एल. वर्मा भी बैठक में शामिल हुए केंद्रीय सलाहकार समिति ने पीएम-अजय की उच्च-स्तरीय समीक्षा की; अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम के छठवें चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की मिशन लाइफ इनिशिएटिव के तहत राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 जून 2026 ड्रोन महाशक्ति की ओर भारत का ऐतिहासिक कदम जबरन श्रम से जुड़े आयात मामलों पर अमेरिका का सख्त रुख, भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला वेव्स ओटीटी ने एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार किया, जिससे भारत के सार्वजनिक सेवा डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम को मजबूती मिली

सोशल वेलफेयर

केंद्रीय सलाहकार समिति ने पीएम-अजय की उच्च-स्तरीय समीक्षा की; अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए भविष्य का रोडमैप तैयार किया

June 04, 2026 10:12 AM

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की उच्च-स्तरीय राष्ट्रीय बैठक आज नई दिल्ली के जीपीओए-3 स्थित मंथन हॉल में संपन्न हुई। इस सत्र की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की।

इस बैठक में केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, राजस्थान और हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री शामिल थे। इनके अलावा, संसद सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, नीति आयोग और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे। समिति को संबोधित करते हुए, माननीय केंद्रीय मंत्री ने अनुसूचित जाति के समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

माननीय मंत्री ने योजना के अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए राज्यों और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों से इस योजना को लागू करने और समयबद्ध तरीके से निधियों का उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीएसी को बताया कि पीएम-अजय के दायरे का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सामाजिक और आर्थिक रूप से आकांक्षी अनुसूचित जाति समुदायों तक पहुंचा जा सके।

समिति ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक योजना के संचयी प्रदर्शन की समीक्षा की और योजना के तहत हुई प्रगति को सराहा। समिति ने इस बात पर ध्यान दिया कि 15,387 गांवों को सफलतापूर्वक "आदर्श ग्राम" घोषित किया गया है। सहायता अनुदान  घटक के तहत राज्यों को सीधे 1,730 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है, जिससे 2.5 लाख से अधिक व्यक्तिगत व सामूहिक लाभार्थियों को कौशल विकास और सशक्तिकरण के लाभों के साथ-साथ परिसंपत्ति निर्माण और आजीविका के अवसर प्राप्त हुए हैं। सुरक्षित आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने और उच्च शिक्षा में नामांकन को बढ़ावा देने के लिए 785 छात्रावासों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। समिति को अजय' मोबाइल ऐप के लॉन्च के बारे में बताया गया; यह ऐप 24 भारतीय भाषाओं में डिजिटल-आधारित फील्ड सर्वेक्षणों को संभव बनाता है और सभी सामुदायिक परिसंपत्तियों की जियो-टैग तथा टाइम-स्टैम्प फोटो के माध्यम से सत्यापन को आवश्यक बनाता है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से प्राप्त विशिष्ट जानकारियां:

राज्यों के माननीय मंत्रियों ने पीएम-अजय के तहत हुई प्रगति को रेखांकित किया और उसकी सराहना की, साथ ही पीएम-अजय के लिए अधिक निधि आवंटन का सुझाव दिया। उन्होंने इस योजना के तहत कार्यान्वयन और समन्वय के तरीकों को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव दिए। राज्यों के प्रतिनिधियों ने योजना के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर समन्वय को बेहतर करने और वित्तीय सहायता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएसी ने योजना के अगले चरण के लिए एक भविष्योन्मुखी और आमूलचूल बदलाव को अपनाने पर व्यापक सहमति व्यक्त की:

पीएम-अजय का दायरा बढ़ाना: पीएम-अजय के भविष्य के रोडमैप में पीएम-अजय के तहत सभी तीन घटकों का विस्तार करने और देश भर में सबसे अधिक आकांक्षा रखने वाले अनुसूचित जाति समुदायों तक पहुंचने की परिकल्पना की गई है।

आजीविका और कौशल विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण: अनुसूचित जाति समुदायों के आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए, समिति ने अनुसूचित जाति समुदायों को आजीविका और कौशल विकास के अधिक अवसर प्रदान करने हेतु एक व्यापक और लक्षित दृष्टिकोण का सुझाव दिया।

सामाजिक समरसता के लिए छात्रावास: समिति ने अनुसूचित जाति के छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने हेतु छात्रावासों के निर्माण के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने की अनुशंसा की।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले और श्री बी.एल. वर्मा भी बैठक में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले और श्री बी.एल. वर्मा भी बैठक में शामिल हुए

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां दर्शाने वाली पुस्तिका आकांक्षा से उपलब्धि का विमोचन करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां दर्शाने वाली पुस्तिका आकांक्षा से उपलब्धि का विमोचन करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से "सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" विषय पर एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन करेगा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss