Wednesday, June 03, 2026
BREAKING
जबरन श्रम से जुड़े आयात मामलों पर अमेरिका का सख्त रुख, भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला वेव्स ओटीटी ने एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार किया, जिससे भारत के सार्वजनिक सेवा डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम को मजबूती मिली दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां दर्शाने वाली पुस्तिका आकांक्षा से उपलब्धि का विमोचन करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

सोशल वेलफेयर

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां दर्शाने वाली पुस्तिका आकांक्षा से उपलब्धि का विमोचन करेंगे

June 03, 2026 10:01 AM

डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम पहल के प्रभाव दर्शाने वाले संकलन का विमोचन सशक्तिकरण और नवाचार की सफलता की कहानियां हैं

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कल 3 जून, 2026 को नई दिल्ली में आकांक्षा से उपलब्धि तक: उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां शीर्षक संबंधी पुस्तिका का विमोचन निर्धारित है। पुस्तिका में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों की सफलता और उपलब्धियों में वेंचर कैपिटल फंड (उद्यम पूंजी कोष) और अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन (एएसआईआईएम) के परिवर्तनकारी प्रभाव की कहानियां संकलित हैं।

इस प्रकाशन में अनुसूचित जाति उद्यम पूंजी कोष, पिछड़ा वर्ग उद्यम पूंजी कोष और अंबेडकर सोशल इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन मिशन द्वारा समर्थित उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की प्रेरक कहानियां संकलित हैं। पुस्तिका में उन लाभार्थियों की परिवर्तनकारी यात्राओं का वर्णन है जिन्होंने वित्तीय सहायता, विकसित होने और पनपने अनुकूल नियंत्रित वातावरण तथा संस्थागत सहयोग से सफल उद्यम स्थापित कर रोजगार के अवसर सृजित किए और आर्थिक विकास में योगदान दिया।

प्रकाशन में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और युवा नवोन्मेषकों के बीच उद्यमिता, नवाचार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मंत्रालय के प्रयासों का उल्लेख है। ये कहानियां दर्शाती हैं कि पूंजी, मार्गदर्शन और इनक्यूबेशन सहायता आकांक्षाओं को किस तरह स्थायी उद्यमों में बदल सकते हैं और इससे व्यापक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव उत्पन्न हो सकता है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, माननीय राज्य मंत्रियों, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस पुस्तिका का औपचारिक विमोचन करेंगे।

इस आयोजन में उद्यमिता-आधारित सशक्तिकरण के सफल मॉडल प्रदर्शित होंगे और देश भर के महत्वाकांक्षी उद्यमियों को प्रेरणा मिलेगी।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन को डिजिटाइज़ करने और मजबूत बनाने के लिए पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के कार्यान्वयन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ‘पीएम-अजय’ पोर्टल एवं पीएम-अजय मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्चुअल माध्यम से "सुचारू देखभाल अर्थव्यवस्था का निर्माण" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

जीवन ऐप और शतायु जेरियाट्रिक केयरगिवर डैशबोर्ड का शुभारंभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय 22 मई, 2026 को "सुचारू रूप से कार्य करने वाली देखभाल अर्थव्यवस्था का सृजन" विषय पर एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन करेगा

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss