Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया

June 03, 2026 09:50 AM

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के एक अंग के रूप में तेलंगाना का दौरा कर रहा है।

इससे पहले, 25 मई 2026 को, छात्र प्रतिनिधिमंडल का तेलंगाना यात्रा के मेजबान संस्थान, वारंगल के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्साहपूर्ण तरीके से स्वागत किया गया, यह राज्य भर में उनकी गहन शिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान यात्रा के शुभारंभ का प्रतीक रहा।

इस संवाद के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने, सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। प्रतिनिधियों ने युवा संगम यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और सम्मान एवं स्मृति के प्रतीक के रूप में राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस संवाद से प्रतिभागियों को भारत की विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और एकता की भावना की गहरी समझ प्राप्त हुई।

छात्र प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना के प्रमुख सांस्कृतिक, शैक्षिक और नवाचार केंद्रों का दौरा किया, जिनमें हुसैन सागर झील, स्टैचू ऑफ इक्वेलिटी, रामप्पा मंदिर, वारंगल किला, भद्रकाली मंदिर और हजार स्तंभ मंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्थल शामिल हैं। इस दौरे से उन्हें राज्य की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विकास पहलों के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने कान्हा शांति वनम और टी-हब का भी दौरा किया, जहां उन्हें समग्र स्वास्थ्य संबंधी प्रथाओं और भारत के बढ़ते नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से परिचित कराया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KOW7.jpg

एनआईटी वारंगल में उन्होंने अनुसंधान और नवाचार सुविधाओं का अवलोकन किया, पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने वाले वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और 30 मई, 2026 को समापन कार्यक्रम में भाग लिया, जो युवा संगम यात्रा के दौरान उनके सीखने के अनुभवों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परिणति का प्रतीक था। छात्र प्रतिनिधिमंडल 31 मई, 2026 को मेघालय के लिए रवाना हुआ।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया युवा संगम चरण-4, गहन शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और भावनात्मक एकीकरण को मजबूत करने का प्रयास करता है। यह पहल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को एक साथ लाती है, जिससे भारत की विविधता, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और राष्ट्र निर्माण की साझा आकांक्षाओं की गहरी समझ विकसित करने के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss