Wednesday, June 03, 2026
BREAKING
जबरन श्रम से जुड़े आयात मामलों पर अमेरिका का सख्त रुख, भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला वेव्स ओटीटी ने एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार किया, जिससे भारत के सार्वजनिक सेवा डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम को मजबूती मिली दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां दर्शाने वाली पुस्तिका आकांक्षा से उपलब्धि का विमोचन करेंगे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार पीएम-एजेएवाई पर केंद्रीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे; अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

चंडीगढ़

वेव्स ओटीटी ने एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार किया, जिससे भारत के सार्वजनिक सेवा डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम को मजबूती मिली

June 03, 2026 10:28 AM

वेव्स ओटीटी भारत का सबसे विविधतापूर्ण सार्वजनिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां 24,000 टाइटल और 140 लाइव चैनल मुफ्त में उपलब्ध हैं 

प्रसार भारती के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - वेव्स ओटीटी ने नवंबर 2024 में लॉन्च होने के दो साल से भी कम समय में 1 करोड़ (10 मिलियन) पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

यह उपलब्धि भारत के सार्वजनिक डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत तथा दुनिया भर के दर्शकों को विश्वसनीय, समावेशी और विविध सामग्री प्रदान करने वाले स्वदेशी डिजिटल प्लेटफार्मों को अपनाने में हो रही वृद्धि को दर्शाती है।

आज, वेव्स ओटीटी मनोरंजन, समाचार, शिक्षा, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सार्वजनिक सेवा श्रेणियों में 24,000 से अधिक कंटेंट टाइटल और 15,000 घंटे से अधिक का कंटेंट होस्ट करता है। यह प्लेटफॉर्म 140 से अधिक लाइव टीवी चैनल, 200 से अधिक रेडियो सेवाएं, लाइव इवेंट स्ट्रीमिंग, पीएम ईविद्या चैनलों के माध्यम से शैक्षिक कंटेंट, योजना, कुरुक्षेत्र और रोजगार समाचार के डिजिटल संस्करण, प्रमुख मंदिरों से भक्तिमय स्ट्रीम और प्रसार भारती से हजारों घंटे का आर्काइव कंटेंट प्रदान करता है।

मोबाइल, वेब और कनेक्टेड टीवी उपकरणों पर उपलब्ध, वेव्स ओटीटी अब 130 से अधिक देशों में दर्शकों तक पहुंचता है, जो कई भारतीय भाषाओं में सामग्री प्रदान करता है और सार्वजनिक हित तथा मनोरंजन कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला तक मुफ्त पहुंच प्रदान करता है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए प्रसार भारती की ओर से बताया गया है कि यह सफलता डिजिटल युग में डिजिटल सार्वजनिक सेवा मीडिया की बढ़ती प्रासंगिकता को दर्शाती है और टेलीविजन, रेडियो, ऑन-डिमांड सामग्री, शिक्षा, संस्कृति तथा विरासत के लिए एक ही स्थान बनाने की परिकल्पना को प्रमाणित करती है।

सामग्री की उपलब्धता में निरंतर विस्तार, रणनीतिक डिजिटल साझेदारियों, उपकरणों की व्यापक उपलब्धता और उपयोगकर्ताओं के बेहतर अनुभव के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म ने लगातार वृद्धि दर्ज की है। भक्तिमय लाइव स्ट्रीम, शैक्षिक सामग्री, डिजिटल प्रकाशन, अभिलेखीय संग्रह और लाइव इवेंट कवरेज जैसी हालिया सुविधाओं ने दर्शकों की सहभागिता को और मजबूत किया है।

एक करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं और एक करोड़ चालीस लाख से अधिक डाउनलोड के साथ, वेव्स ओटीटी अब विकास के अपने अगले चरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसमें सामग्री की साझेदारी का विस्तार, उपकरणों और प्लेटफार्मों पर व्यापक वितरण, क्षेत्रीय और शैक्षिक सामग्री की उपलब्धता को मजबूत करना तथा मार्च 2027 तक दो करोड़ पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का लक्ष्य प्राप्त करना शामिल है।

यह उपलब्धि वेव्स ओटीटी को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सार्वजनिक सेवा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तथा भारत की संस्कृति, ज्ञान, विरासत और रचनात्मकता के डिजिटल प्रदर्शन के रूप में स्थापित करती है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

जबरन श्रम से जुड़े आयात मामलों पर अमेरिका का सख्त रुख, भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव

जबरन श्रम से जुड़े आयात मामलों पर अमेरिका का सख्त रुख, भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव

सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला

सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला

दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह बारिश और आंधी-तूफान के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू में तीखी नोकझोंक, वैश्विक छवि पर जताई चिंता

लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू में तीखी नोकझोंक, वैश्विक छवि पर जताई चिंता

भारतीय रेलवे ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मई 2026 में 145 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया

भारतीय रेलवे ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मई 2026 में 145 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल किया

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2026 शुरू, देरी के बाद छात्रों को मिली राहत; आधार सत्यापन हुआ अनिवार्य

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल 2026 शुरू, देरी के बाद छात्रों को मिली राहत; आधार सत्यापन हुआ अनिवार्य

उत्तर भारत में मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली में तीन वर्षों का सबसे ठंडा जून का आगाज़; IMD ने जताई और बारिश की संभावना

उत्तर भारत में मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली में तीन वर्षों का सबसे ठंडा जून का आगाज़; IMD ने जताई और बारिश की संभावना

ईरान संघर्ष में बढ़ा तनाव: अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर

ईरान संघर्ष में बढ़ा तनाव: अमेरिकी हमलों के बाद कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबर

मन की बात में प्रधानमंत्री ने धावकों गुरिंदरवीर सिंह और कुजूर की उपलब्धियों को सराहा

मन की बात में प्रधानमंत्री ने धावकों गुरिंदरवीर सिंह और कुजूर की उपलब्धियों को सराहा

हैकर के दावे से सीबीएसई की डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच का दावा

हैकर के दावे से सीबीएसई की डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल, उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंच का दावा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss