Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन निवेशकों और स्टार्टअप के बीच सहभागिता पर ध्यान केंद्रित किया गया

June 17, 2026 06:17 AM

80 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप्स ने 10 से अधिक देशों के 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के पैनलों के समक्ष अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया

40 से अधिक स्टार्टअप्स ने निवेशकों से आगे की बातचीत और सहयोग के लिए पुष्टि-युक्‍त प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुई

अंतिम दिन टेक्नोलॉजी पार्कों और एक्सेलरेटरों, जलवायु प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन, वैश्विक विस्तार रणनीतियों और दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
 

भारत इनोवेट्स 2026 के दूसरे दिन (15 जून, 2026) वैश्विक निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, स्टार्टअप्स और शैक्षणिक संस्थानों के बीच गहन सहभागिता देखने को मिली और इसका ध्यान नवाचार को गति देने, प्रौद्योगिकी साझेदारी को मजबूत करने और डीपटेक समाधानों के व्यावसायीकरण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित था। 

भारत सरकार की एक पहल और शिक्षा मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित, भारत इनोवेट्स 2026 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करता है जो भारत के तेजी से विस्तारित नवाचार इकोसिस्टम कोक वैश्विक पूंजी, उद्योग विशेषज्ञता, अनुसंधान नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ता है।

 

दिन की शुरुआत इनोवेशन शोकेस के साथ हुई, जिसमें जैव प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, उन्नत विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, गतिशीलता, अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारतीय स्टार्टअप और प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा विकसित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया गया।

 

मुख्य भाषण देते हुए, एशियन पेंट्स लिमिटेड के सह-प्रवर्तक और एंजेल निवेशक श्री जलज दानी ने वैज्ञानिक नवाचार को बाजार की मांग, औद्योगिक साझेदारी और दीर्घकालिक संस्था निर्माण के साथ संरेखित करने के महत्व पर जोर दिया।

पैनल चर्चाओं में उद्योग, निवेश और अनुसंधान जगत की प्रमुख वैश्विक हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें इंस्टीट्यूट पाश्चर के प्रोफेसर चेतन चिटनिस; सैफरान रिओस्क की सीईओ सुश्री ऑरेली गिरौ; थेल्स एलेनिया स्पेस के श्री बर्ट्रेंड डेनिस; जीआईएफएएस के सीईओ श्री फ्रेडरिक पैरिसोट; सोनी इनोवेशन फंड की सुश्री योको फुकाटा और मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप के श्री सुनील बख्शी शामिल थे। चर्चाओं में जैव-नवाचार, उन्नत विनिर्माण, अंतरिक्ष, रक्षा आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक निवेश जैसे विषयों को शामिल किया गया, जिसमें धैर्यवान पूंजी, अंतरराष्ट्रीय सह-विकास और अनुसंधान से वाणिज्यिक स्तर तक मजबूत पहुंच के मार्गों पर जोर दिया गया।

 

दूसरे दिन का एक प्रमुख हिस्सा व्यापक निवेशक-स्टार्टअप सहभागिता कार्यक्रम था। भारत इनोवेट्स के 80 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप्स ने छह विषयगत पिच रूम (प्रस्‍तुति‍करण सत्रों) में 10 से अधिक देशों के 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के पैनल के सामने अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया: अंतरिक्ष और रक्षा; कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर्स; स्वास्थ्य सेवा और मेडटेक; जैव प्रौद्योगिकी और कृषि प्रौद्योगिकी; ऊर्जा और जलवायु प्रौद्योगिकी; और उन्नत विनिर्माण। पिचिंग (प्रस्‍तुतिकरण) सत्रों ने वैश्विक वेंचर फंडों और कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल शाखाओं के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने में मदद की। 40 से अधिक स्टार्टअप्स को निवेशकों से आगे की प्रतिबद्धता की पुष्टि मिली, जिससे मजबूत डील-फ्लो (निवेश अवसरों का सृजन) और निवेश में रुचि पैदा हुई।

शिखर सम्मेलन में पहले दिन घोषित लगभग 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया।

दूसरे दिन के समापन तकभारत इनोवेट्स 2026 ने निम्नलिखित कार्य सुगम बनाए हैं:

  • भारत इनोवेट्स के नवप्रवर्तकों के साथ 1,350 से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित की गईं
  • 50 से अधिक सहयोग समझौते
  • 10 से अधिक देशों के 50 से अधिक वैश्विक निवेशकों के समक्ष 80 से अधिक स्टार्टअप प्रस्तुतियां
  • 40 से अधिक स्टार्टअप्स को निवेशकों से आगे की बातचीत के लिए पुष्टि प्राप्त हुई है
  • भारत इनोवेट्स इनोवेटर्स से संबंधित लगभग 254.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग प्रतिबद्धताओं और उन्नत चरण के निवेशों की घोषणा की गई

निवेशकों के साथ लक्षित जुड़ाव, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और सीमा पार सहयोग मंचों के माध्यम से, भारत इनोवेट्स 2026 ने डीपटेक नवाचार के लिए एक अग्रणी वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत किया है, साथ ही भारत, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच सहयोग के नए रास्ते भी बनाए हैं।

 

दूसरे दिन आयोजित गतिविधियों के पैमाने और सार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी साझेदारी, डीपटेक निवेश और नवाचार-आधारित आर्थिक विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में भारत इनोवेट्स 2026 को और मजबूत किया।

शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रौद्योगिकी पार्कों और एक्सेलरेटरों, जलवायु प्रौद्योगिकियों, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन, वैश्विक विस्तार रणनीतियों और दीर्घकालिक संस्थागत साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनका उद्देश्य इस आयोजन के दौरान स्थापित नवाचार संबंधों को बनाए रखना है।

भारत इनोवेट्स 2026 और इसमें भाग लेने वाले नवप्रवर्तकों के बारे में अधिक जानकारी के लिएकृपयाwww.bharatinnovates.in पर जाएं।

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss