Sunday, June 14, 2026
BREAKING
भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को: यू ट्यूब लाइव द्वारा योग स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 जून 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं 14 जून, 2026 को फ्रांस के नीस में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रुप से उद्घाटन करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘कुष्ठ रोग-मुक्त भारत’ के लिए रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया एन आई एस डी और डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जून 2026

चंडीगढ़

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

June 14, 2026 07:33 AM

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (13 जून, 2026) देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा देश के सबसे कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक को सफलतापूर्वक पूरा करने पर अधिकारी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका साहस और बुद्धिमत्ता ही उनकी ताकत होगी। नौ महिला कैडेटों को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि यह आईएमए के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह न केवल भारत के रक्षा बलों के इतिहास में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में भारत की प्रगति का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि और भी कई महिला कैडेट अकादमी में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति ने मित्र देशों के कैडेटों को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी सेवा और आईएमए में सीखे गए मूल्यों के माध्यम से अपने सशस्त्र बलों और देशों के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में विदेशी कैडेटों की उपस्थिति विश्वभर के देशों के साथ मित्रता, सहयोग और शांतिपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस संस्थान में कैडेट आपसी विश्वास, समझ और पेशेवर संबंध विकसित करते हैं जो राष्ट्रों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रपति ने अधिकारी कैडेटों से कहा कि वे हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता के रक्षक हैं। उन पर 140 करोड़ से अधिक नागरिकों का विश्वास है। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि सेवा सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती सुरक्षा चुनौतियों, तकनीकी प्रगति और जटिल वैश्विक परिवेश के इस युग में भारतीय सेना को अनुकूलनशील और भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने युवा अधिकारियों से जीवन भर सीखने वाले, साहसी निर्णय लेने वाले और नैतिक नेता बनने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि सेना अधिकारी होने के नाते, कैडेट सैनिकों का नेतृत्व करने, उनका मार्गदर्शन करने और उनकी देखभाल करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्हें उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेतृत्व करना होगा, उनमें आत्मविश्वास जगाना होगा और टीम वर्क और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना होगा। सैनिकों की भलाई के साथ-साथ परिचालन दक्षता को संतुलित करके, वे विश्वास का निर्माण करेंगे और जिन इकाइयों का वे नेतृत्व करेंगे, उनकी युद्ध क्षमता को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे आगे बढ़कर नेतृत्व करने, अपने सैनिकों की देखभाल करने और हमारे सशस्त्र बलों की उत्कृष्ट परंपराओं को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है।

**

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

श्री अश्विनी वैष्णव ने एमएनआईटी जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की

श्री अश्विनी वैष्णव ने एमएनआईटी जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की

भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श

भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श

‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा

‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता

IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss