Monday, June 15, 2026
BREAKING
ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने "भारत इनोवेट्स 2026" का उद्घाटन किया, भारत-फ्रांस डीप टेक गठबंधन और मजबूत आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 जून 2026 भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को: यू ट्यूब लाइव द्वारा योग स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 जून 2026

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

June 15, 2026 06:53 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने आज पैलेस डेस एक्सपोजिशन्स, नीस में संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन किया। 'भारत इनोवेट्स' तीन दिन का एक कार्यक्रम है जो भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं और इन्वेस्टर्स को वैश्विक इनोवेशन फंड्स और फुटप्रिंट वाले लोगों के साथ एक मंच पर लाता है। यह वैश्विक स्तर पर भारत की बेहतरीन डीप प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करता है, जिसमें वैश्विक महत्व के 13 अहम प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में 120 क्रांतिकारी स्टार्टअप्स और 20 से अधिक बेहतरीन संस्थान शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 350 से अधिक प्रमुख निवेशक और वेंचर कैपिटलिस्ट भी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों का उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और फ्रांस वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने वाले पुराने साझेदार रहे हैं। इस संदर्भ में, उन्होंने भारत-फ्रांस की इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसी पहलों और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली पहलों का जिक्र किया। 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' के चल रहे समारोहों का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भारत इनोवेट्स' वैश्विक भलाई के लिए काम करने के दोनों देशों के साझा संकल्प में एक और अहम पड़ाव है। भारत में स्टार्ट-अप क्रांति का ज़िक्र करते हुए - जो वहां दिखाए गए डीप-टेक समाधानों में भी झलक रही थी - उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए एआई और सैटेलाइट प्रौद्योगिकी, टिकाऊ जीवनशैली के लिए आधुनिक विनिर्माण और स्वच्छ विकास के लिए ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी तकनीक और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बदलाव लाने वाली क्षमता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में जारी तकनीकी क्रांति मानवता के लिए नए अवसरों का भरोसा दिलाती है। इस संदर्भ में, उन्होंने भारत इनोवेट्स में एकत्र हुए इनोवेटर्स, निवेशकों और उद्यमियों से ऐसी प्रौद्योगिकियों को विकसित करने का आह्वान किया जो विश्वसनीय, समावेशी और मानव केंद्रित हों। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्ट-अप का आकलन केवल उनके बाजार मूल्यांकन से नहीं, बल्कि मानवता पर उनके प्रभाव से भी किया जाना चाहिए। भारत इनोवेट्स के मूल संदेश को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने दर्शकों को वैश्विक नवाचार के अगले अध्याय का सह-निर्माण करने के लिए भारत के साथ हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य देखभाल, मेडटेक, उन्नत सामग्री, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य अग्रणी क्षेत्रों में फैले स्टार्टअप और इनोवेटर्स के साथ भी बातचीत की। नेताओं ने प्रदर्शनी भी देखी और क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, बायोटेक्नोलॉजी, रक्षा, अंतरिक्ष, हेल्थकेयर, मेडटेक, उन्नत सामग्री, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य अग्रणी क्षेत्रों में फैले स्टार्टअप और इनोवेटर्स के साथ बातचीत की।

'भारत इनोवेट्स' भारत सरकार के उस पक्के संकल्प को रेखांकित करता है जिसके तहत 'विकसित भारत' के विजन के अनुरूप भारत को एक वैश्विक इनोवेशन हब बनाने और वैश्विक तकनीक के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग के महत्व को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

ट्रंप का बड़ा दावा: तेहरान डील मंजूर, नए हमले टले

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमले से भड़का भारत, अमेरिका को सख्त संदेश

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

AI-171 हादसे के एक साल बाद भी रिपोर्ट गायब, पायलटों ने उठाए सवाल

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की टक्कर, कई राज्यों में तूफान का खतरा

श्री अश्विनी वैष्णव ने एमएनआईटी जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की

श्री अश्विनी वैष्णव ने एमएनआईटी जयपुर में एडवांस क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रयोगशालाएं स्थापित किए जाने की घोषणा की

भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श

भारत और इंडोनेशिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर किया विचार-विमर्श

‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा

‘इंडिया जनबंधन’ बैठक में 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने किया दावा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss