Thursday, June 18, 2026
BREAKING
योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का समापन: ग्लोबल डीप-टेक और इनोवेशन हब के तौर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 जून 2026

सोशल वेलफेयर

केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

June 18, 2026 06:54 AM

एसएचई-बॉक्‍स 2.0  ने  कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के कार्यान्वयन को किया मजबूत

यह एक सशक्‍त प्रौद्योगिकी-सक्षम प्लेटफॉर्म है, जो महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज करने और उनकी प्रगति पर नजर रखने के लिए एकल-खिडकी सुविधा प्रदान करता है
 
केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई संरचनात्मक और नीतिगत कदम उठाए हैं। इनमें से एक प्रमुख क्षेत्र सुरक्षित कार्यस्थलों का निर्माण रहा है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कार्यबल में उनकी निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

इस दिशा में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार का प्रमुख कार्यक्रम, मिशन शक्ति, योजनाओं के समन्वय और संस्थागत तंत्रों को मजबूत करने के लिए एक एकीकृत ढांचा प्रदान करता है। यह देश भर में महिलाओं के लिए कानूनों और सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतर गवर्नेंस, सुलभता और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर देता है।

इस ढांचे के अंतर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (एसएच अधिनियम) के प्रावधानों को क्रियान्वित करने के लिए यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (एसएचई-बॉक्स) पोर्टल विकसित किया गया है, जहां एसएचई-बॉक्स के पिछले संस्करण में एक केंद्रीकृत शिकायत तंत्र उपलब्ध था, वहीं कार्यस्थल इकोसिस्‍टम के बढ़ते पैमाने और जटिलता ने एक अधिक व्यापक, पारदर्शी और जवाबदेह डिजिटल समाधान की आवश्यकता को जन्‍म दिया, जिसके फलस्वरूप एसएचई-बॉक्स 2.0 को लॉन्‍च किया गया।

29 अगस्त 2024 को लॉन्च किया गया एसएचई-बॉक्स 2.0 एक सशक्त, प्रौद्योगिकी-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो संगठित, असंगठित, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दर्ज करने और उन पर नज़र रखने के लिए एक ही स्थान पर सुविधा प्रदान करता है। यह पोर्टल हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय स्थापित करता है और एक अधिक संरचित तथा निगरानी योग्‍य प्रणाली प्रदान करके यौन उत्पीड़न अधिनियम के कार्यान्वयन ढांचे को मजबूत करता है।

गवर्नेंस को और मजबूत करने के लिए पोर्टल में विकेंद्रीकृत निगरानी के लिए राज्य और जिला नोडल अधिकारियों को शामिल करना, केंद्रीय, राज्य, जिला कार्यालयों और निजी क्षेत्र की संस्थाओं में आंतरिक समितियों (आईसी) का एक व्यापक भंडार और जिला स्तर पर स्थानीय समितियों (एलसी) को शामिल करना जैसी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं।

एसएचई-बॉक्स 2.0  एक सुरक्षित, गोपनीय और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जिससे महिलाएं बदनामी या प्रतिशोध के डर के बिना घटनाओं की रिपोर्ट कर सकती हैं। यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी सहित 22 भाषाओं में उपलब्ध है, जो विभिन्न उपयोगकर्ता समूहों के लिए समावेशिता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करता है। यह मिशन शक्ति के तहत एक महत्वपूर्ण डिजिटल गवर्नेंस हस्‍तक्षेप है, जो महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम बनाने के लिए पिछले 12 वर्षों से सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

*******

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान" के अंतर्गत 'नशा मुक्त भारत सप्ताह' मनाएगा

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा की।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शीर्ष श्रेणी की शिक्षा योजना के तहत छात्रों की सफलता का उल्लेख किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने शीर्ष श्रेणी की शिक्षा योजना के तहत छात्रों की सफलता का उल्लेख किया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना

एन आई एस डी और डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एन आई एस डी और डॉ. आर.एस. तोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है

मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सुदृढ़ हुआ

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल सुदृढ़ हुआ

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा  में उल्लेखनीय सुधार आया

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की दूरदर्शी पहल से पिछले 10 वर्षों में भारत की मातृ स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार आया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss