Thursday, June 18, 2026
BREAKING
योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत नीस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का समापन: ग्लोबल डीप-टेक और इनोवेशन हब के तौर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 जून 2026

चंडीगढ़

माल परिवहन को बडा बढ़ावा देते हुए भारतीय रेलवे ने पनवेल जंक्शन को भीड़भाड से मुक्‍त करने के लिए महाराष्ट्र में 172 करोड़ रुपये की सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन परियोजना को मंजूरी दी

June 18, 2026 06:57 AM

नई कॉर्ड लाइन से मालगाड़ियों के रुकने के समय में लगभग 110 मिनट की कमी आएगी, जिससे टर्नअराउंड समय और रसद दक्षता को बढ़ावा मिलेगा

महाराष्ट्र में रेल क्षमता बढ़ाने और माल ढुलाई की आवाजाही में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने मध्‍य रेलवे के अंतर्गत 172 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ‘सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन (3.7 किमी)’ के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

यह नई कॉर्ड लाइन कर्जत मार्ग पर चिखली और रोहा मार्ग पर सोमताने के बीच एक महत्वपूर्ण रेल संपर्क की कमी को पूरा करेगी। इससे ट्रेनों को भीड़भाड़ वाले पनवेल जंक्शन में प्रवेश किये बिना या इंजन बदले बिना कर्जत और रोहा कॉरिडोर के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

पनवेल जंक्शन पर भीड़भाड़ कम करना

पनवेल मुंबई क्षेत्र के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में से एक है, जो रोहा, जेएनपीटी, कर्जत और दिवा सहित चार प्रमुख दिशाओं के आने-जाने वाले यातायात को संभालता है। कर्जत और रोहा मार्गों के बीच सीधी कॉर्ड लाइन न होने के कारण वर्तमान में परिचालन संबंधी बाधाएं और भीड़भाड़ होती है, क्योंकि ट्रेनों को पनवेल जंक्शन से होकर गुजरना पड़ता है। स्वीकृत कॉर्ड लाइन से सीधा संपर्क स्थापित होगा, जिससे ट्रेन संचालन को सुव्यवस्थित करने और नेटवर्क की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

जेएनपीटी से जुडे माल परिवहन को बड़ा बढ़ावा

यह परियोजना जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण/ट्रस्ट (जेएनपीए/जेएनपीटी) से जुड़े माल यातायात के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो भारत के लगभग 60 प्रतिशत कंटेनर यातायात को संभालता है।

वर्तमान में, कर्जत, जसई और रोहा कॉरिडोर के बीच चलने वाली मालगाड़ियों को पनवेल जंक्शन में प्रवेश करना पडता है और आगे बढने से पहले इंजन बदलना पडता है। सोमताने-चिखली कॉर्ड लाइन के चालू होने के बाद मालगाड़ियां पनवेल जंक्शन को बाईपास कर सकेंगी, जिससे परिचालन में उल्‍लेखनीय सुधार होगा।

इस परियोजना से प्रत्‍येक मालगाड़ी के रूकने के समय में लगभग 110 मिनट की बचत होने की उम्मीद है, जिससे टर्नअराउंड समय और रसद दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

अतिरिक्त यातायात क्षमता और नेटवर्क दक्षता

परियोजना के पूरा होने के बाद इस नई कॉर्ड लाइन के माध्‍यम से प्रति वर्ष नौ मिलियन टन (एमटीपीए) अतिरिक्त माल यातायात का संचालन संभव होगा। यह परियोजना जेएनपीटी-कर्जत और जेएनपीटी-रोहा खंडों पर पहले से स्वीकृत पनवेल एलिवेटेड कॉर्ड लाइनों की पूरक है, जिससे पश्चिमी भारत को सेवा प्रदान करने वाले माल ढुलाई क्‍नेक्टिविटी नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण कमी पूरी हो जाएगी।

इस स्‍वीकृति के साथ भारतीय रेलवे क्षमता विस्‍तार, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और कुशल माल परिवहन अवसंरचना के विकास पर अपना विशेष ध्‍यान जारी रखे हुए है, ताकि भारत की बढ़ती रसद और आर्थिक आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

मास्टरक्लास, ओपन फ़ोरम और कार्यशालाएँ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 के तीसरे दिन की मुख्य आकर्षण रहीं

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने गुजरात में कच्छ क्षेत्र में रेल क्षमता बढ़ाने और रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 493 करोड़ रुपये की लागत वाली आदिपुर-भुज दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने पूर्वी रेलवे पर सुरक्षा, विश्वसनीयता बढ़ाने और त्रुटियों का तेजी से पता लगाने के लिए 405 करोड़ रुपये की सिग्नल आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने शहरी आवागमन और रेल-सड़क संपर्क में सुधार के लिए इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने प्रमुख कोयला गलियारे की क्षमता बढ़ाने के लिए 755 करोड़ रुपये की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

भारत को विश्व की रचनात्मक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के आह्वान के साथ हुआ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का उद्घाटन

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss