Sunday, June 21, 2026
BREAKING
आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 जून 2026 लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

हेल्थ

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

June 19, 2026 06:01 AM

राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में 'जन स्वास्थ्य के लिए योग को शामिल करने' पर संगोष्ठी

विशेषज्ञों ने समग्र स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देने में योग और सोवा रिग्पा की भूमिका के बारे में बताया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2026 9:03PM by PIB Delhi
 
अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 के अंतर्गत लेह के राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) ने महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर, लेह के साथ मिलकर "जन स्वास्थ्य के लिए योग को शामिल करना" विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की। इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनर्स, प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने समग्र स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देने में योग और चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों की भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान और उसके संग्रहालय के दौरे से हुई, जिसके बाद संगोष्ठी की कार्यवाही शुरू हुई। सभा को संबोधित करते हुए, एनआईएसआर के निदेशक डॉ. पद्म गुरमेट ने इस उत्‍सव के महत्व के बारे में बताया और निवारक स्वास्थ्य सेवा तथा जन स्वास्थ्य पहलों को सुदृढ़ करने के लिए सोवा रिग्पा के साथ योग को जोड़ने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के पूर्व निदेशक ने समग्र स्वास्थ्य और सेहत में योग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। वेन. भिक्षु संघसेन ने ध्यान, करुणा और आंतरिक स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए बताया कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में ये महत्वपूर्ण हैं।

संगोष्ठी में “योग के माध्यम से भावनात्मकरूप से दृढ़ बनना,” “भावनात्मक फिटनेस: भविष्य के लिए एक कौशल,” और “सोवा रिग्पा के साथ योग को जोड़ना” विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें शारीरिक, भावनात्मक और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बताया गया।

यह संगोष्ठी, संयुक्त राष्ट्र के 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए 15 से 21 जून तक लद्दाख में पूरे सप्ताह चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित की गई थी। इस महोत्सव में योगाथॉन, ध्यान सत्र, युवा जनसंपर्क कार्यक्रम तथा लद्दाख के प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रम शामिल हैं।

इस उत्सव की प्रमुख विशेषताओं में दुनिया की सबसे ऊंची सैन्य तैनातियों में से एक सियाचिन बेस कैंप और पैंगोंग झील में होने वाले विशेष योग सत्र शामिल हैं। ये योग का सार्वभौमिक संदेश देते हैं और लद्दाख को स्वास्थ्य, ध्यान तथा समग्र जीवनशैली के लिए एक विशिष्ट गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026ZEJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030DJD.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004YCD8.jpg

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय चिकित्‍सा एवं होम्‍योपैथी फार्माकोपिया आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय हर्बल फार्माकोपिया पर 5वीं डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

योग पार्क पोर्टल: सार्वजनिक स्थानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदल रहा है

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि नियम, 1945 में संशोधन किया; छोटे गांवों में खांसी की दवाइयों की बिक्री पर दी गई छूट वापस ली गई

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss