Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया 1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान डीआरडीओ को वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन 2026: रक्षा मंत्री ने रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के समय पर निष्पादन, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़े सुधार की घोषणा की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की 16वीं बैठक के दौरान 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ईसुश्रुत@क्लिनिक का शुभारंभ किया – यह छोटे क्लीनिकों के लिए सी-डीएसी द्वारा निर्मित एक सरल एबीडीएम-सक्षम एचएमआई प्रणाली है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने 'आयुष्मान सारथी' – पीएम-जेएवाई व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया; व्हाट्सऐप के ज़रिए हर नागरिक तक आयुष्मान भारत की सेवाएँ पहुँचाना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दवा संबंधी जानकारी को मानकीकृत करने के लिए ड्रग रजिस्ट्री का शुभारंभ किया केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'आरोग्य सेतु 2.0' की शुरूआत की: प्रत्‍येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य ऐप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (यूएचआई)’ का शुभारंभ किया

हेल्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने 'आयुष्मान सारथी' – पीएम-जेएवाई व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया; व्हाट्सऐप के ज़रिए हर नागरिक तक आयुष्मान भारत की सेवाएँ पहुँचाना

June 30, 2026 08:33 AM

यह चैटबॉट लाभार्थियों को सरकारी दफ़्तरों या कॉल सेंटरों में जाए बिना, कभी भी और कहीं से भी ज़रूरी पीएम-जेएवाई (PM-JAY) सेवाएँ पाने की सुविधा देता है 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहाँ 'आयुष्मान सारथी' – पीएम-जेएवाई व्हाट्सऐप (PM-JAY WhatsApp) चैटबॉट आरंभ किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनआईए) द्वारा विकसित 'आयुष्मान सारथी', नागरिकों को व्हाट्सऐप के ज़रिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) की सेवाओं तक आसान, सुरक्षित और 24×7 पहुँच प्रदान करेगा।

यह चैटबॉट लाभार्थियों को सरकारी दफ़्तरों या कॉल सेंटरों में जाए बिना, कभी भी और कहीं से भी ज़रूरी PM-JAY सेवाएँ पाने की सुविधा देता है। PM-JAY सिस्टम के साथ सुरक्षित एपीआई-आधारित इंटीग्रेशन पर बना 'आयुष्मान सारथी' सीधे व्हाट्सऐप पर वास्तविक समय (रियल-टाइम) जानकारी और सेवाएँ देता है।

उपलब्ध मुख्य सेवाएँ

'आयुष्मान सारथी' लाभार्थियों के लिए कई तरह की सेवाएँ देता है, जिनमें शामिल हैं:

  • PM-JAY के तहत पात्रता की जाँच

  • मेरा आयुष्मान कार्ड

  • आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन

  • आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना

  • eKYC दोबारा करना

  • आधार लिंक करना

  • PM-JAY कार्ड लॉक/अनलॉक करना

  • आयुष्मान वयो वंदना कार्ड (70+ वर्ष)

  • वॉलेट बैलेंस देखना

  • इलाज का इतिहास देखना

  • आस-पास के पैनल में शामिल अस्पताल ढूँढना

  • शिकायत दर्ज करना, ट्रैक करना और वापस लेना

  • कॉल बैक का अनुरोध करना

  • डिस्चार्ज पर फ़ीडबैक देना

लाभार्थियों के अनुभव को बेहतर बनाना

'आयुष्मान सारथी' को पहुँच, पारदर्शिता और नागरिकों की भागीदारी को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसके तहत:

  • व्हाट्सऐप के ज़रिए PM-JAY सेवाओं तक तुरंत पहुँच मिलती है।

  • रियल-टाइम API-आधारित सेवाएँ मिलती हैं।

  • फ़िज़िकल विज़िट और कॉल सेंटरों पर निर्भरता कम होती है।

  • समय पर शिकायत दर्ज करने और लाभार्थियों की सहायता करने में मदद मिलती है।

  • अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद डिजिटल फ़ीडबैक लेने की सुविधा मिलती है, जिससे सेवा की गुणवत्ता की निगरानी मज़बूत होती है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए डिजिटल गवर्नेंस

यह चैटबॉट PM-JAY के लाभार्थियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच महत्वपूर्ण डिजिटल इंटरफ़ेस का काम करता है। इससे सेवा वितरण बेहतर होता है और लाभार्थियों की संतुष्टि बढ़ती है। यह प्लेटफ़ॉर्म फ़ीडबैक एकत्र करने, शिकायतों के समाधान और स्वास्थ्य सेवा वितरण  में लगातार सुधार के ज़रिए डेटा-आधारित गवर्नेंस को भी बढ़ावा देता है।

आयुष्मान सारथी, डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से आयुष्मान भारत के तहत हेल्थकेयर सेवाओं को ज़्यादा सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

आयुष्मान सारथी का इस्तेमाल कैसे करें?

लाभार्थी नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करके या व्हाट्सऐप पर +91 72908 23838 नंबर पर “Hi” भेजकर आधिकारिक PM-JAY व्हाट्सऐप चैटबॉट – आयुष्मान सारथी – का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चैटबॉट 24×7 उपलब्ध है और PM-JAY सेवाओं तक सुरक्षित, एपीआई-आधारित पहुंच देता है।

*******

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की 16वीं बैठक के दौरान 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की 16वीं बैठक के दौरान 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ईसुश्रुत@क्लिनिक का शुभारंभ किया – यह छोटे क्लीनिकों के लिए सी-डीएसी द्वारा निर्मित एक सरल एबीडीएम-सक्षम एचएमआई प्रणाली है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ईसुश्रुत@क्लिनिक का शुभारंभ किया – यह छोटे क्लीनिकों के लिए सी-डीएसी द्वारा निर्मित एक सरल एबीडीएम-सक्षम एचएमआई प्रणाली है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दवा संबंधी जानकारी को मानकीकृत करने के लिए ड्रग रजिस्ट्री का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दवा संबंधी जानकारी को मानकीकृत करने के लिए ड्रग रजिस्ट्री का शुभारंभ किया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'आरोग्य सेतु 2.0' की शुरूआत की: प्रत्‍येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य ऐप

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'आरोग्य सेतु 2.0' की शुरूआत की: प्रत्‍येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य ऐप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (यूएचआई)’  का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (यूएचआई)’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज 16वें सीसीएचएफडब्ल्यू सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (एनएएस), 2026 के परिचालन दिशा-निर्देश जारी करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज 16वें सीसीएचएफडब्ल्यू सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा (एनएएस), 2026 के परिचालन दिशा-निर्देश जारी करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'सुमन रोडमैप 2030' का विमोचन करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'सुमन रोडमैप 2030' का विमोचन करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' आरंभ करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' आरंभ करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा 16वीं सीसीएचएफडब्ल्यू बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा 16वीं सीसीएचएफडब्ल्यू बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss