Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया 1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान डीआरडीओ को वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन 2026: रक्षा मंत्री ने रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के समय पर निष्पादन, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़े सुधार की घोषणा की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद की 16वीं बैठक के दौरान 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ईसुश्रुत@क्लिनिक का शुभारंभ किया – यह छोटे क्लीनिकों के लिए सी-डीएसी द्वारा निर्मित एक सरल एबीडीएम-सक्षम एचएमआई प्रणाली है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने 'आयुष्मान सारथी' – पीएम-जेएवाई व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया; व्हाट्सऐप के ज़रिए हर नागरिक तक आयुष्मान भारत की सेवाएँ पहुँचाना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दवा संबंधी जानकारी को मानकीकृत करने के लिए ड्रग रजिस्ट्री का शुभारंभ किया केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने 'आरोग्य सेतु 2.0' की शुरूआत की: प्रत्‍येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य ऐप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (यूएचआई)’ का शुभारंभ किया

चंडीगढ़

डीआरडीओ को वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन 2026: रक्षा मंत्री ने रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के समय पर निष्पादन, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़े सुधार की घोषणा की

June 30, 2026 08:40 AM

संशोधित ढांचा महत्वपूर्ण प्रणालियों की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करेगा तथा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग को सुदृढ़ करेगा : रक्षा मंत्री

डीएफपी-2026 ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को और मजबूत करेगा तथा देश की रक्षा तैयारियों को सुदृढ़ बनाएगा : रक्षा मंत्री
 
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 29 जून, 2026 को ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को वित्तीय शक्तियों का प्रत्यायोजन (डीएफपी-2026)’ जारी किया, जो रणनीतिक अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के समय पर निष्पादन, दक्षता और जवाबदेही को बढ़ाने के लिए एक बड़ा सुधार है। रक्षा मंत्री ने कहा कि डीएफपी-2026 अनुसंधान और विकास इकोसिस्टम से विकसित होने वाली प्रणालियों, प्लेटफार्मों और प्रौद्योगिकियों के शीघ्र उत्पादन तथा उन्हें सशस्त्र बलों में तेजी से शामिल किया जाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह नया ढांचा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ अधिक सशक्त सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि संशोधित व्यवस्था रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के साथ-साथ देश की रक्षा प्रणालियों को अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

डीएफपी-2026 का उद्देश्य रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के भीतर विभिन्न स्तरों पर कार्यात्मक सशक्तिकरण को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। संशोधित ढांचा कई महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करता है, जिनमें परीक्षण अभियानों, परीक्षणों और मूल्यांकन गतिविधियों के लिए समर्पित वित्तीय प्रावधान, परियोजना-पूर्व अनुसंधान एवं विकास पहलों को मंजूरी देने का अधिकार तथा बाह्य अनुसंधान परियोजनाओं, रक्षा नवाचार त्वरक-उत्कृष्टता केंद्र व संबंधित अनुसूचियों के तहत प्रौद्योगिकी विकास कोष परियोजनाओं से संबंधित अनुदान सहायता के लिए वित्तीय शक्तियों का स्पष्ट पृथक्करण शामिल है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि; रक्षा सचिव एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह; रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार; पूर्व सैनिक कल्याण सचिव श्रीमती सुकृति लिखी; रक्षा लेखा महानियंत्रक श्री अनुग्रह नारायण दास; डीआरडीओ के महानिदेशक (नौसेना प्रणाली एवं सामग्री) श्री आरवी हारा प्रसाद; संसाधन एवं प्रबंधन महानिदेशक डॉ. रविंद्र सिंह; वित्त एवं सामग्री प्रबंधन निदेशालय की निदेशक डॉ. मैया दीन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया

1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss