Monday, June 29, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 जून 2026 प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 16वें सम्मेलन में 'समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम' आरंभ करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा 16वीं सीसीएचएफडब्ल्यू बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के परिचालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लाइसेंसिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव रखा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 जून 2026 चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा 29 जून, 2026 को आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहल का शुभारंभ करेंगे

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कियाऔर इस अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

June 29, 2026 06:21 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास की नई परिभाषा गढ़ी, दीर्घकालीन नीतियां बनाईं, उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की और उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा

PM Family Care Tracker जन्म-मृत्यु डेटा से जुड़कर हर बच्चे को यूनिक आईडी देगा, जिससे योजनाओं का लाभ स्वतः और समय पर पहुंचेगा

PM Family Care Tracker लाभार्थी की पहचान, सरकारी पहुंच और योजनाओं की डिलीवरी की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करेगा

PM Family Care Tracker एकीकृत निगरानी प्रणाली के माध्यम से जरूरतमंदों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ सुनिश्चित करेगा

DBT के माध्यम से मोदी सरकार ने पारदर्शी और प्रभावी गरीब कल्याण की नई व्यवस्था स्थापित की

मोदी जी ने मात्र 12 वर्षों में गरीबों की पीढ़ियों से चली आ रही अनेक समस्याओं का समाधान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'PM Family Care Tracker' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसरपर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीश्री अमित शाह ने कहा कि जब भी कोई आज़ादी के बाद भारत का 100 साल तक का इतिहास लिखेगा, तब उस इतिहास के दो हिस्से होंगे। पहला हिस्सा होगा 2014 से पहले का भारत और दूसरा हिस्सा होगा 2014 के बाद का भारत। 2014 के चुनावों में भारत की जनता ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शीय विकास की एक नई व्याख्या सृजित की है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ हर क्षेत्र में दीर्घकालीन नीतियां बनाईं बल्कि उनकी मॉनिटरिंग भी की और उन्हें ज़मीन पर भी उतारा। देश की सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा नीति, अर्थतंत्र, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ना और हर क्षेत्र में नीतियां निर्माण करने और उनमें समयानुसार सुधार करने का काम भी किया गया।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में भारत के करोड़ों गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर ले जाने के लिये समग्रता से प्रयास हुआ है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश के गरीब के लिए जितने भी पैसे भेजते हैं, वो पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है। मोदी सरकार ने DBT की शुरुआत कर गरीब कल्याण के एक नये युग की शुरुआत की। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सिर्फ 12 सालों में देश के करोड़ों गरीबों को घर, बिजली, नल से जल, शौचालय, गैस सिलिन्डर, पांच किलो मुफ्त अनाज, पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज दिया और 90 प्रतिशत सस्ती दवाओं की व्यवस्था की है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से आज़ाद भारत में अपना हिस्सा समझनेका प्रयास कर रहे करोड़ों लोगों को नरेन्द्र मोदी सरकार ने उनका हिस्सा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की पीढ़ियों से चली आ रही समस्याएं प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिर्फ 12 साल में सुलझा दी।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां एक प्रकार से सभी के लिए शासन को ट्रैक करने का कार्य शुरू हो रहा है, आज बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई है और पोषण किट का वितरण भी किया गया है। इस पूरे डेटाबेस को इंटीग्रेट कर उसे जन्म-मृत्यु के डेटा के साथ जोड़कर हर बच्चे की आईडी और एक नंबर देने का कार्यपीएम फेमिली केयर ट्रैकर से होगा और इसी के माध्यम से सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा। पीएम फैमिली ट्रैकर से एक एकीकृत निगरानी प्रणाली का निर्माण होगा, जिसके तहत ज़रूरतमंदों को पहचानकर उन पर विशेष ध्यान देने की शुरुआत होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन किया है। देश की ज़रूरत के अनुसार डॉक्टर्स से लेकर करोड़ों नागरिकों के लिए पांच लाख रूपए तक का सारा इलाज फ्री करने, सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, आयुष के माध्यम से हमारी परंपरागत आरोग्य पद्धतियोंको पुनर्जीवित करने जैसे कई कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू किये। आज उन सभी पहल की मॉनिटरिंग के लिए पीएम फेमिली केयर ट्रैकर की शुरुआत हुई है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री को राष्‍ट्रपति के विशेष सम्‍मान 'गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss