Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 जून 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 जून 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 जून 2026 प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पटुवास, मेहराना, हांसी और बिजाईनगर में अतिरिक्त ट्रेन ठहराव को मंजूरी दी है

चंडीगढ़

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

June 24, 2026 06:32 AM

भोपाल, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है, अब स्वच्छता, सतत विकास और सर्कुलर इकॉनमी की मिसाल के रूप में एक और नई पहचान गढ़ रहा है। सर्कुलर इकॉनमी की अवधारणा, जिसमें संसाधनों का अधिकतम उपयोग, रीसाइकल और रीयूज़ शामिल है, अब शहरों के विकास का केंद्र बनती जा रही है। इसी सोच को अपनाते हुए भोपाल कचरे को समस्या नहीं, बल्कि एक मूल्यवान संसाधन के रूप में देख रहा है। साथ ही, शहर में बढ़ती विज़िबल क्लीनलीनेस नागरिकों के जीवन स्तर में हो रहे सकारात्मक बदलाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

इसी परिवर्तनकारी सोच और सर्कुलर इकॉनमी की अवधारणा के साथ भोपाल में एक अत्याधुनिक परियोजना विकसित की जा रही है—NTPC Dry Waste to Torrefied Charcoal Plant Bhopal। यह परियोजना आदमपुर क्षेत्र में लगभग 15 एकड़ भूमि पर स्थापित हुई है और इसकी क्षमता प्रतिदिन 400 टन सूखे कचरे को प्रोसेस करने की है। यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि ऊर्जा उत्पादन और सर्कुलर इकॉनमी का एक नया अध्याय भी जुड़ रहा है। इस प्लांट की सबसे खास बात इसकी उन्नत टॉरिफिकेशन तकनीक है। इस तकनीक के माध्यम से सूखे कचरे को उच्च-ऊर्जा वाले टॉरिफाइड चारकोल में बदला जाता है, जो ईंधन के रूप में उपयोगी होता है। इस प्रकार, जो कचरा पहले लैंडफिल में जाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता था, वही अब ऊर्जा का स्रोत बन रहा है।

यह मॉडल “वेस्ट टू वेल्थ” की अवधारणा को साकार करता है। परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भोपाल नगर निगम की है, जबकि तकनीकी और निवेश का दायित्व NTPC Limited द्वारा निभाया जा रहा है।

इस परियोजना के कई दूरगामी लाभ हैं। सबसे पहले, यह लैंडफिल में जाने वाले कचरे की मात्रा को काफी हद तक कम करेगा, जिससे भूमि और पर्यावरण पर दबाव घटेगा। इसके अलावा, लैंडफिल से निकलने वाली मीथेन गैस, जो एक खतरनाक ग्रीन हाउस गैस है, उसके उत्सर्जन में भी कमी आएगी। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी, क्योंकि यह खुले में कचरा जलाने की समस्या को समाप्त करने में मदद करेगी। आर्थिक रूप से भी यह परियोजना फायदेमंद है। अनुमान है कि इससे भोपाल नगर निगम को हर साल लगभग ₹4.86 करोड़ की बचत होगी, जो पहले कचरे के प्रबंधन पर खर्च होती थी। साथ ही, यह प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।  

15 मार्च 2026 को इस प्लांट का ट्रायल रन शुरू, एक ऐतिहासिक क्षण था। शुरुआती तीन दिनों में ही लगभग 1800 टन सूखा कचरा प्लांट तक पहुंचा, जो शहर वासियों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता का प्रमाण है। यह ट्रायल चरण न केवल तकनीकी परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शहर इस बदलाव को अपनाने के लिए तैयार है। भोपाल की यह पहल केवल एक शहर की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक प्रेरणा है। यह दिखाती है कि सही नीतियों, आधुनिक तकनीक और नागरिकों की भागीदारी से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

आज जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रयासरत है, भोपाल का यह कदम एक उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करता है। NTPC Limited और स्थानीय प्रशासन की साझेदारी यह साबित करती है कि विकास पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता साथ-साथ चल सकते हैं। यह परियोजना न केवल कचरे की समस्या का समाधान है, बल्कि यह एक स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता हुआ सशक्त कदम है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

"सिनेमा एक मिली-जुली कला है, जिसकी आवाज़ एक ही होती है": एमआईएफएफ 2026 में फ़िल्म एडिटिंग पर आयोजित कार्यशाला में दीपा भाटिया

ऐतिहासिक कादियां-ब्यास रेल परियोजना लगभग 100 वर्षों बाद पुनर्जीवित : श्री रवनीत सिंह बिट्टू

ऐतिहासिक कादियां-ब्यास रेल परियोजना लगभग 100 वर्षों बाद पुनर्जीवित : श्री रवनीत सिंह बिट्टू

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss