Tuesday, June 23, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पटुवास, मेहराना, हांसी और बिजाईनगर में अतिरिक्त ट्रेन ठहराव को मंजूरी दी है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में "स्वस्थ आयु के लिए योग" को प्रमुखता दी गई केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

हेल्थ

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

June 23, 2026 05:51 AM

बढ़ती जनभागीदारी देश में अंग एवं ऊतक दान के प्रति बढ़ती जागरूकता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है

देश में अंगदान आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत में लाख से अधिक अंगदान प्रतिज्ञाएँ  दर्ज की गई हैं। यह उपलब्धि अंग एवं ऊतक दान के जीवनरक्षक उद्देश्य के प्रति नागरिकों में बढ़ती जागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब अधिक से अधिक लोग अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को दूसरा जीवन प्रदान करता है। साथ ही, यह स्वैच्छिक अंग एवं ऊतक दान को बढ़ावा देने तथा जागरूक भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की संस्कृति विकसित करने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता भी है।

इस अवसर पर नेशनल आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एनओटीटीओ) के निदेशक डा. अनिल कुमार ने अंगदान अभियान को देशभर के नागरिकों के व्यापक समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, स्वास्थ्यकर्मियों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया संगठनों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की सराहना की, जिन्होंने जागरूकता फैलाने और जनसमर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अनिल कुमार ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता की सराहना की।

सरकार, जन-जागरूकता बढ़ाने, संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा अंग प्रत्यारोपण प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देकर अंग एवं ऊतकों की मांग और उपलब्धता के बीच की खाई को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देशभर में अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया नैतिक, समानतापूर्ण, पारदर्शी और रोगी-केंद्रित (Patient-Centric) बनी रहे, ताकि प्रत्येक पात्र मरीज को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।

हाल के वर्षों में देश में अंगदान आंदोलन को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किए गए प्रेरणादायक आह्वानों से नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अपने अनेक संबोधनों में अंगदान के जीवन-परिवर्तनकारी महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इस महान और मानवीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है। उनके इस संदेश ने देश में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया और जीवन बचाने तथा जीवन की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक व्यापक राष्ट्रीय जन-आंदोलन को बल मिला है।

इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आधार-आधारित अंगदान प्रतिज्ञा पंजीकरण पोर्टल notto.abdm.gov.in ने पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बना दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशभर के नागरिक आसानी से अंगदान की प्रतिज्ञा दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है और अंगदान व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि अंग एवं ऊतकों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए समन्वित एवं सहयोगात्मक प्रयासों की सफलता को भी दर्शाती है।

*****

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss