Sunday, June 21, 2026
BREAKING
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 जून 2026 आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

हेल्थ

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

June 21, 2026 02:33 PM

उन्नत परीक्षण बुनियादी ढांचे के माध्यम से सरकार ने पशु टीका नियामक तंत्र को और मजबूत किया 

भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान (सीसीएस-एनआईएएच) में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) के कार्यक्षेत्र का विस्तार किया गया है, जिससे वहां पशु टीकों के परीक्षण की क्षमता बढ़ाई जा सके। यह संशोधन औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत भारत के राजपत्र (असाधारण), भाग-II, खंड-3, उपखंड (i) में दिनांक 28 जनवरी 2026 की राजपत्र अधिसूचना संख्या जी.ए.आर. 65(ई) के माध्यम से अधिसूचित किया गया है।

यह अधिसूचना देश में टीकों और जैविक उत्पादों की परीक्षण क्षमता बढ़ाने तथा पशु टीकों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए नियामक ढांचे को और सुदृढ़ करने के सरकार के सतत प्रयासों के अनुरूप है।

इस संशोधन से पहले सीसीएस-एनआईएएच को केवल दो पशु टीकों के परीक्षण के लिए अधिसूचित किया गया था। नवीनतम अधिसूचना के बाद संस्थान के परीक्षण दायरे का उल्लेखनीय विस्तार किया गया है, जिससे अब वह 42 प्रकार के पशु टीकों का परीक्षण किया जा सकेगा। इनमें कुत्तों, घोड़ों, पोल्ट्री तथा अन्य पशुधन को प्रभावित करने वाली बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले टीके शामिल हैं, जैसे- कैनाइन डिस्टेंपर, कैनाइन कोरोनावायरस, डक प्लेग, फाउल पॉक्स, साल्मोनेला और टेटनस आदि।

सीसीएस-एनआईएएच में बढ़ाई गई परीक्षण क्षमता से पशु जैविक उत्पादों के आयात और नियामकीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया अधिक सुगम होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे पशु टीकों के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को भी काफी मजबूती मिलेगी। विस्तारित कार्यक्षेत्र से परीक्षण में लगने वाले समय में कमी आएगी और निर्माताओं के लिए परीक्षण परिणाम प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अधिक तेज और प्रभावी होगी।

भारत विश्व के प्रमुख पशु टीका उत्पादक देशों में शामिल है। सीसीएस-एनआईएएच में परीक्षण सुविधाओं के इस विस्तार से पशु टीका क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा, गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित टीकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा देशभर में पशु स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादकता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

ई-राजपत्र अधिसूचना यहां देख सकते हैं:

https://egazette.gov.in/WriteReadData/2026/273682.pdf

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

रेड रोड पर ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पहले डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

भारतीय औषध संहिता आयोग ने ब्राजील में आयोजित विश्व औषध संहिताओं की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक में देश का प्रतिनिधित्व किया

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

योग संगम पोर्टल IDY 2026 का डिजिटल मेरुदंड बनकर उभरा: 1.7 लाख से अधिक आयोजक पंजीकृत

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss