Thursday, September 24, 2026
BREAKING
भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026

एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

June 21, 2026 02:37 PM

“योग शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का एक माध्यम है, जो हमें एक बेहतर और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है”: श्री धर्मेंद्र प्रधान

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2026 10:19AM by PIB Delhi
 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक सशक्‍त माध्यम है और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आगे कहा कि योग निरंतर व्यक्तियों को शारीरिक कल्याण, मानसिक शांति और समग्र विकास की ओर मार्गदर्शन करता है।

मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप योग वैश्विक स्तर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बन गया है, जो दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य, संतुलन और कल्याण की ओर प्रेरित कर रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दीं।

शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए, श्री प्रधान ने भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं के पोषण और विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में देश के शिक्षा तंत्र की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में लगातार हो रही प्रगति के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को बधाई दी और इसके छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता के निरंतर प्रयास में विश्वास व्यक्त करते हुए, उन्होंने समग्र कल्याण को बढ़ावा देने और एक स्वस्थ, संतुलित समाज के निर्माण के साधन के रूप में योग को परिसर जीवन में एकीकृत करने के महत्व पर बल दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002INXS.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0032PIB.jpg

विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार; उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी; दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। छात्रों, शिक्षकों, योग अभ्यासकर्ताओं और अन्य उपस्थित लोगों ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन के अंतर्गत योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

****

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss