🔴 मेष राशि (Aries)
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पुराने नुकसान की भरपायी कर पायेंगे। जॉब इन्टरव्यू में सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। आपकी इच्छाशक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे।
🟢 वृषभ राशि (Taurus)
आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। यदि खरीदारी के लिये जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखें। कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है। दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। सन्तान की पढ़ाई और व्यवहार पर नजर बनाये रखें।
🟡 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिये शुभ है। किसी को धन उधार न दें। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे। दिखावा करने के कारण उपहास का पात्र बन सकते हैं। आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है।
🔵 कर्क राशि (Cancer)
आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विदेश से आपको व्यापार के लिये अवसर मिल सकते हैं। घर में शुभ आयोजन होने की सम्भावना है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपके नये दोस्त बन सकते हैं। जो भी काम हाथ में लें, उसे अधूरा न छोड़ें।
🟠 सिंह राशि (Leo)
अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रेम सम्बन्ध अमर्यादित न हों, इसका ध्यान रखें। पुरानी सम्पत्ति के विक्रय से धन-लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें।
🟢 कन्या राशि (Virgo)
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों के बाद आप आनन्दित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिये अनुकूल है।
⚪ तुला राशि (Libra)
किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिये। नये कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें।
🔴 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नाम व सम्मान मिलेगा। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सन्तान को करियर में सफलता मिलेगी।
🟡 धनु राशि (Sagittarius)
प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिल सकती है। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नये समझौते हो सकते हैं। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शान्ति पर प्रभाव पड़ेगा।
🔵 मकर राशि (Capricorn)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्त्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। एक साथ अनेक कार्यों को हाथ में न लें। अन्य बातों में उलझे होने के कारण समय नहीं दे पायेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
🟣 कुंभ राशि (Aquarius)
सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या होगी। अपनी कार्यशैली में अधिक परिवर्तन न करें। हड्डियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।
🟤 मीन राशि (Pisces)
वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी के बीच अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें।