Thursday, June 25, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 जून 2026 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 जून 2026

चंडीगढ़

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

June 25, 2026 09:15 AM

केन्द्रीय गृह मंत्री “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” और “एनसीबी वार्षिक रिपोर्ट -2025” भी जारी करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त भारत के विज़न को साकार करने के लिए यह विज़न डॉक्यूमेंट एक गाइडिंग फ़्रेमवर्क के तौर पर काम करेगा

श्री अमित शाह 6,000 करोड़ रुपये मूल्य के 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने के लिए 'ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोज़ल फोर्टनाइट कैंपेन' की शुरुआत करेंगे

श्री अमित शाह जम्मू और गुवाहाटी में NCB के ज़ोनल कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे

उच्चस्तरीय बैठक में देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे सामूहिक राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा एवं मूल्यांकन किया जाएगा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026, को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा आयोजित यह बैठक, प्रधानमंत्री मोदी के नशामुक्त भारत के विज़न को साकार करने के सरकार के प्रयासों को और मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह बैठक हाइब्रिड मोड में 44 केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ राज्य सरकारों और ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 108 प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगी

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री “मादक पदार्थ नियंत्रण पर विज़न डॉक्यूमेंट (2026-2029)” जारी करेंगे। केन्द्र सरकार के संबंधित विभागों, मादक पदार्थ प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया यह विज़न डॉक्यूमेंट, ड्रग की समस्या से निपटने के लिए मांग कम करने, आपूर्ति कम करने और नुकसान कम करने के पहलुओं पर एक साझा रोडमैप प्रदान करेगा। इस रोडमैप में नेटवर्क-केंद्रित प्रवर्तन (enforcement) अप्रोच की परिकल्पना की गई है। साथ ही, इसमें अगले तीन वर्षों के दौरान सिंथेटिक ड्रग्स और डार्कनेट के ज़रिए होने वाली तस्करी की चुनौतियों से निपटने, युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने, और ड्रग्स का इस्तेमाल करने वालों के लिए इलाज व पुनर्वास केंद्रों की पहुँच बढ़ाने जैसे उपाय भी शामिल हैं, जिन्हें समन्वित और निरंतर तरीके से लागू किया जाएगा। यह दस्तावेज़ सभी हितधारकों की जिम्मेदारियों, समय-सीमाओं एवं लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करते हुए,  प्रवर्तन, मांग में कमी, पुनर्वास, जन-जागरूकता, क्षमता निर्माण और अंतर-एजेंसी समन्वय को एकीकृत करता है। यह विज़न डॉक्यूमेंट देश भर में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए नीति बनाने, उसे लागू करने और संस्थागत मज़बूती लाने के काम में एक मार्गदर्शक रूपरेखा के तौर पर काम करेगा।

इस अवसर पर श्री अमित शाह एनसीबी वार्षिक रिपोर्ट -2025 जारी करेंगे और जम्मू एवं गुवाहाटी में नवनिर्मित एनसीबी आंचलिक  कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। 'ड्रग डिस्पोज़ल फोर्टनाइट कैंपेन' नशीले पदार्थों को नष्ट करने का एक विशेष अभियान है। इस पखवाड़े के दौरान, देशभर में अलग-अलग केन्द्रीय और राज्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कानून के अनुसार लगभग 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए जाने की उम्मीद है, जिनकी कीमत ₹6,000 करोड़ है।

यह बैठक देश में मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए सभी सम्बन्धित हितधारकों द्वारा किए गए सामूहिक प्रयासों की व्यापक समीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए एक मंच प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से सहभागी राज्यों, विभागों एवं एजेंसियों को नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। देश में मादक पदार्थों की समस्या से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए “Whole-of-Government Approach” की आवश्यकता पर बल देते हुए, यह उच्च-स्तरीय बैठक आगामी तीन वर्षों में देशभर में मादक पदार्थ तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग से प्रभावी ढंग से निपटने से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण बैठक साबित होगी।

******

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss