Thursday, June 25, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 जून 2026 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 जून 2026

चंडीगढ़

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की

June 25, 2026 09:07 AM

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाधा रहित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों के किनारे अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमणों को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। यह पहल माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है और यह अधिक सुरक्षित, कुशल और उपयोगकर्ता-अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा तैयार करने के प्रति एनएचएआई की निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और अनियंत्रित गतिविधियां सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर जोखिम उत्पन्न करती हैं और यातायात प्रवाह एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए एनएचएआई ने विभिन्न राज्यों में अनधिकृत पार्किंग के 595 महत्वपूर्ण स्थानों (देशांतर और अक्षांश विवरण सहित) की पहचान की है और राष्ट्रीय राजमार्गों से अनधिकृत पार्किंग को हटाने के लिए राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों और प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रहें है।

इसके अलावा, एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग (भूमि एवं यातायात) नियंत्रण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी समन्वित प्रयास शुरु किए हैं। संस्थागत समन्वय को और मजबूत करने के लिए एनएचएआई राज्य सरकारों के साथ मिलकर जिला राजमार्ग सुरक्षा कार्यबल की स्थापना तथा अनुपालन की निगरानी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पर कार्य कर रहा है। ये व्यवस्था समयबद्ध प्रवर्तन कार्रवाई में सहायक होंगी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर सुरक्षा संबंधी मुद्दों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करेगी।

इसके अतिरिक्त, एनएचएआई ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को सभी उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (एटीएम) स्थापनाओं का तत्काल ऑडिट करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि यातायात निगरानी कैमरे, वीडियो घटना पहचान प्रणाली, परिवर्तनीय गति पहचान प्रणाली, परिवर्तनीय संदेश साइनबोर्ड और आपातकालीन कॉल बॉक्स जैसे सभी घटक पूरी तरह से चालू हों। साथ ही, एम्बुलेंस और रिकवरी वाहनों की तैनाती, राजमार्ग गश्त को सुदृढ़ करना, एटीएमएस अलर्ट को प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एकीकृत करना तथा सुरक्षा अवसंरचना का सक्रिय रखरखाव जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे दुर्घटानों या घटनाओं पर त्वरित प्रतक्रिया, बेहतर परिवर्तन व्यवस्था तथा राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।

यह पहल देशभर में यात्रियों और माल परिवहन की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा प्रभावी प्रवर्तन व्यवस्था के माध्यम से अधिक सुरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग विकसित करने के प्रति एनएचएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

***

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए पूर्वी तट रेलवे के 631 रूट किलोमीटर पर 270 करोड़ रुपये की लागत से कवच लगाने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

एमआईएफएफ 2026 मास्टरक्लास में संजीव सिवन ने कहा: फिल्म निर्माता का सबसे बड़ा उपकरण कैमरा नहीं, बल्कि जिज्ञासा है

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

रेल मंत्री ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss