Thursday, June 25, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 जून 2026 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने अतिक्रमण अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की स्वच्छ भारत मिशन - शहरी 2.0 के साथ सतत विकास की मजबूत नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 जून 2026

हेल्थ

आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

June 25, 2026 09:09 AM

यह सम्मेलन रक्त एवं रक्त घटकों के लिए नए फार्माकोपिया मानकों को अपनाने के लिए हितधारकों की तैयारी को सुगम बनाता है

छह राज्यों के 160 से अधिक रक्त केंद्र पेशेवरों, नियामकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने रक्त की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श में हिस्सा लिया
 
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक स्वायत्त संस्था, इंडियन फार्माकोपिया आयोग ने 24 जून, 2026 को गाज़ियाबाद स्थित अपने परिसर में "आईपी 2026 के माध्यम ले रक्त एवं रक्त के घटकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना" विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य इंडियन फार्माकोपिया 2026 में हाल ही में शामिल हुए रक्त एवं रक्त के घटकों से जुड़े मोनोग्राफ़ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें लागू करने में मदद करना था।

इस सम्मेलन में 160 से अधिक प्रतिभागी थे, जिनमें ब्लड सेंटर के पेशेवर, गुणवत्ता आश्वासन और गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण, हेमोविजिलेंस विशेषज्ञ, और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य अधिकारी शामिल थे।

उद्घाटन सत्र को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव (औषधि एवं खाद्य विनियमन) श्री हर्ष मंगला ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने आईपीसी द्वारा आईपी 2026 में रक्त एवं रक्त अवयवों के लिए फार्माकोपियाई मानकों को शामिल करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी हितधारकों को सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि रक्त एवं रक्त अवयवों की गुणवत्ता, सुरक्षा और उपलब्धता सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाया जा सके, जिससे स्वास्थ्य सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाया जा सके और रोगियों के कल्याण की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

डॉ. जी. एन. सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार और पूर्व सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, आईपीसी ने भी उद्घाटन सत्र को सम्मान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जय प्रकाश, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, आईपीसी द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई, उसके बाद डॉ. वी. कलाइसैल्वन, सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक, आईपीसी ने परिचयात्मक टिप्पणी दी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C7BD.jpg

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, डॉ. वी. कलैसेल्वन ने आईपी 2026 में नव-समाविष्ट रक्त एवं रक्त घटकों के मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ये मानक रक्ताधान सेवाओं में गुणवत्ता आश्वासन, रोगी सुरक्षा तथा नियामक अनुपालन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ये मानक समकालीन वैज्ञानिक प्रगतियों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप हैं।

सम्मेलन में रक्त एवं रक्त घटकों के लिए आईपी 2026 मानकों, नियामक आवश्यकताओं, रक्त के तर्कसंगत उपयोग, प्लाज़्मा गुणवत्ता, भारत की राष्ट्रीय औषध-सूची, भारत के हीमोविजिलेंस कार्यक्रम  तथा आईपी ऑनलाइन पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। आईपीसी, राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरणों,  और ट्रांसफ़्यूज़न मेडिसिन संस्थानों के विशेषज्ञों की भागीदारी वाले एक पैनल चर्चा में कार्यान्वयन रणनीतियों और उभरती नियामक अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038ZLD.jpg

सम्मेलन ने हितधारकों की सहभागिता और क्षमता निर्माण के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया, जिससे रक्त केंद्रों को आईपी 2026 मानकों को प्रभावी ढंग से अपनाने की तैयारी करने में सहायता मिली। प्रतिभागियों ने अद्यतन मानकों को लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि पूरे देश में रक्त तथा रक्त अवयवों की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

***

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

आईपीसी ने गैस क्रोमेटोग्राफी की तैयारियों में एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) और डायएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) के निर्धारण पर दूसरा व्यावहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 अभूतपूर्व भागीदारी वाले वैश्विक कार्यक्रम के रूप में उभरा है

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

भारत ने 5 लाख अंगदान करने की प्रतिज्ञाओं की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों (वैक्सीन) के परीक्षण के लिए सीसीएस-एनआईएएच, बागपत में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के कार्यों के विस्तार को अधिसूचित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है।

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

आईटीआरए जामनगर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले 100-दिवसीय योग अभियान पूरा किया, 4,500 से ज़्यादा लोग जुड़े

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

दौड़ से ध्यान 2026 ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह से पहले कोलकाता को एकजुट किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की उच्च-स्तरीय वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की; टीबी-मुक्त भारत की दिशा में प्रयासों को तेज करने का आह्वान किया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

लेह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 मनाया गया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss