Monday, July 27, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब देने की भारत की क्षमता का प्रमाण है: रक्षा मंत्री ने 27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास में कहा गति शक्ति विश्वविद्यालय, क्षमता विकास आयोग और सार्वजनिक उद्यम विभाग ने तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2026 परीक्षा सुधार टास्क फोर्स: नीलेकणी की अगुवाई में कितनी उम्मीद, कितनी चुनौती? 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़

गति शक्ति विश्वविद्यालय, क्षमता विकास आयोग और सार्वजनिक उद्यम विभाग ने तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया

July 27, 2026 06:59 AM

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया

जीएसवी और सीबीसी सम्मेलन में प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर भारत सीपीएसई के सर्वोत्तम व्यवस्‍थाओं का संकलन प्रकाशित करेंगे; यह संकलन विकसित भारत 2047 के लिए अवसंरचना क्षमता विकास में सहायक होगा
 
ऊर्जा और खनन क्षेत्रों के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक उत्कृष्टता को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श के बाद, परियोजना और परिसंपत्ति प्रबंधन पर भारत सीपीएसई के परामर्श सम्मेलन 2026 का तीसरा संस्करण 25 जुलाई 2026 को गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) और सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इसमें गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) रणनीतिक ज्ञान भागीदार था। इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रमुखों, शिक्षाविदों और सीपीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया ताकि सर्वोत्तम व्यवस्थाओं का आदान-प्रदान किया जा सके और विकसित भारत 2047 के समर्थन में आगे की राह तय की जा सके।

इस सम्‍मेलन में योजना, डीपीआर, अनुबंध, भूमि अधिग्रहण, परिसंपत्ति की अवधि प्रबंधन, डीप टेक प्रौद्योगिकी को अपनाने और पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म का उपयोग करके एक कार्यान्वयन योग्य सीपीएसई सुधार एजेंडा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस सम्मेलन में एनटीपीसी, कोल इंडिया, भारत कोकिंग कोल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल, ओएनजीसी, ओएनजीसी विदेश, ऑयल इंडिया, एमआरपीएल, गेल, सेल, मेकॉन, एनएमडीसी, हिन्दुस्तान कॉपर, नालको, एनएचपीसी, एसजेवीएन और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कुल 39 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मंगू सिंह (डीएमआरसी के पूर्व एमडी) उपस्थित थे। उन्होंने परियोजनाओं की सफलता के लिए अनुबंध प्रबंधन को एक महत्वपूर्ण पहलू बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री के. मोसेस चालाई (डीपीई के सचिव) ने परिसंपत्ति और परियोजना प्रबंधन के लिए नवीन और डेटा-आधारित दृष्टिकोणों की आवश्यकता पर बल दिया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए, जीएसवी के कुलपति प्रोफेसर मनोज चौधरी ने कहा कि इस सम्मेलन ने सहयोगात्मक शिक्षण को एक मजबूत गति प्रदान की है और जानकारीपूर्ण एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने रेलवे, राजमार्ग, विमानन, समुद्री, रसद और अन्य अवसंरचना क्षेत्रों में क्षमता विकास में जीएसवी के बढ़ते योगदान के बारे में बताया। जीएसवी और सीबीसी के बीच हुए समझौता ज्ञापन का जिक्र करते हुए उन्होंने दोहराया कि यह आयोजन देश के अवसंरचना तंत्र में व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से सीबीसी-जीएसवी की दीर्घकालिक साझेदारी की निरंतरता का प्रतीक है।

समापन भाषण देते हुए, सीबीसी की सदस्य (प्रशासन) डॉ. अलका मित्तल ने वक्ताओं, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और सीपीएसई प्रतिभागियों के बीच हुई स्पष्ट चर्चाओं पर संतोष व्यक्त किया कि कुछ परियोजनाएं देरी से क्यों चलती हैं और संस्कृति, अनुशासन, नीतिगत सहयोग और प्रौद्योगिकी किस प्रकार इन्हें सुधार सकते हैं। उन्होंने दोहराया कि सीबीसी, जीएसवी के साथ मिलकर इस आयोजन में प्राप्त सुझावों के आधार पर सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का एक भारत सीपीएसई संकलन प्रकाशित करेगा।

डॉ. अलका मित्तल ने कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज चौधरी और प्रो. कौशिक दास के मार्गदर्शन में ज्ञान भागीदार के रूप में जीएसवी द्वारा इस कार्यक्रम को भव्य सफलता दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और विकसित भारत 2047 के लिए अवसंरचना क्षमता निर्माण की दिशा में सीबीसी और जीएसवी के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को जारी रखने की उत्सुकता व्यक्त की।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने परीक्षा सुधारों पर उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल के गठन की घोषणा की

ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब देने की भारत की क्षमता का प्रमाण है: रक्षा मंत्री ने 27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास में कहा

ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब देने की भारत की क्षमता का प्रमाण है: रक्षा मंत्री ने 27वें कारगिल विजय दिवस पर द्रास में कहा

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया

दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया

प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे

 प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी

 सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की

सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज की कैबिनेट बैठक में प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई का फैसला लेंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 46 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

यात्री सुरक्षा और संरक्षा को मज़बूत करने के लिए 3,215 रेलवे स्टेशनों और 13,409 यात्री डिब्‍बों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली उपलब्‍ध कराई गई

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss