Sunday, August 16, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अगस्त, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 अगस्त, 2026 होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब ‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर? बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी

चंडीगढ़

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह

August 16, 2026 08:33 AM

स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहे 'वंदे मातरम' का आजादी के 80 वर्ष बाद आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से गान हुआ

इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर रोम-रोम पुलकित हो उठा

मोदी जी ने अपने संबोधन में 'नशामुक्त भारत', 'सुरक्षित भारत' और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ विकसित भारत बनाने का व्यापक रोडमैप दिया

प्रधानमंत्री जी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने और सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सप्तधारा' की सात शक्तियों का मंत्र दिया
 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 'नशामुक्त भारत', 'सुरक्षित भारत' और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ विकसित भारत बनाने का व्यापक रोडमैप दिया। प्रधानमंत्री जी ने बीते 12 वर्षों में सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी व रेलवे-परिवहन में हुई अभूतपूर्व प्रगति का उल्लेख करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने और सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'सप्तधारा' की सात शक्तियों का मंत्र दिया। मोदी जी ने युवा शक्ति के सामर्थ्य को दिशा देने के लिए एक वर्ष में एक करोड़ से अधिक युवाओं को AI स्किलिंग देने, फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क बनाने और 2036 ओलंपिक के लिए टैलेंट हंट अभियान की घोषणाएँ कीं। साथ ही, 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर और 8 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स जैसे बड़े लक्ष्य रखे। स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा मोदी जी का यह संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।"

श्री अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "वंदे मातरम्, जो स्वतंत्रता आंदोलन का प्रखर जयघोष रहा, उसका आजादी के 80 वर्ष बाद आज पहली बार लाल किले की प्राचीर से गान हुआ। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनकर न सिर्फ रोंगटे खड़े हो गए, बल्कि रोम-रोम पुलकित हो उठा।"

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल, ईरान ने दिया करारा जवाब

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

‘दिमागी नक्सलियों’ की पहचान और अलगाव जरूरी: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

दशकों का सबसे शक्तिशाली अल नीनो साल के अंत तक संभव, भारत पर क्या होगा असर?

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी) की 5वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने जीवन की चुनौतियों पर विजय पाने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 160 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss