Saturday, August 29, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की प्रथम बैठक नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 अगस्त, 2026 दुनिया की सबसे भयावह ग्लेशियर आपदाएँ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर' का लोकार्पण किया भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत 'समर्थक' सौंपा गया केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम को नारी शक्ति के लिए एक गर्व की बात बताया

चंडीगढ़

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की प्रथम बैठक नई दिल्ली में आयोजित

August 29, 2026 07:37 AM

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति -जेडीसी की प्रथम बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा, अधिकारिक सैन्य वार्ता, रक्षा उद्योग तथा अनुसंधान एवं विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढाने पर सहमति व्यक्त की।

भारत और कुवैत के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन में उल्लिखित उद्देश्यों को क्रियान्वित करने की दिशा में भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की प्रथम बैठक महत्वपूर्ण कदम है।  श्री नरेन्द्र मोदी की दिसंबर 2024 में कुवैत यात्रा के दौरान इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और कुवैती प्रतिनिधिमंडल के ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में थल, वायु और नौसेना सहित तीनों सेनाओं, रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन- डीआरडीओ, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संयुक्त रक्षा समिति की बैठक से पहले, ब्रिगेडियर जनरल राएद अलसकरान ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर सैन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कुवैती प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के पहले दिन नई दिल्ली स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के डीपीएसयू भवन का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय रक्षा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ परस्पर सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। यात्रा के दूसरे दिन कुवैती प्रतिनिधिमंडल की उद्योग जगत के साथ वार्ता भी निर्धारित है।

भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक तौर पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। इनकी जड़ें ऐतिहासिक संबंधों में निहित हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। दोनों देशों के बीच 1962 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुवैत यात्रा के दौरान इस संबंध को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर समुन्नत बनाया गया था। भौगोलिक निकटता, ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध, सांस्कृतिक समानताएं और कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीयों की उपस्थिति, दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को निरंतर प्रगाढ बनाने और पोषित करने में सहायक रही हैं।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं

प्रधानमंत्री ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षा बंधन समारोह की झलकियां साझा कीं

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर' का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के अमरेली में ‘गुजरात गौरव सरोवर' का लोकार्पण किया

भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत 'समर्थक' सौंपा गया

भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी बहु-उद्देशीय पोत 'समर्थक' सौंपा गया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम को नारी शक्ति के लिए एक गर्व की बात बताया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम को नारी शक्ति के लिए एक गर्व की बात बताया

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की

केन्द्र सरकार नेपाल में अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है

केन्द्र सरकार नेपाल में अचानक आई बाढ़ से पैदा हुई स्थिति पर कड़ी नज़र रखे हुए है

भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच सातवीं उच्च स्तरीय बैठक चेन्नई में आयोजित

भारतीय तटरक्षक बल और वियतनाम तटरक्षक बल के बीच सातवीं उच्च स्तरीय बैठक चेन्नई में आयोजित

आईआईसीटी और नेटफ्लिक्स 6 कार्यक्रमों के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी का समर्थन करेंगे

आईआईसीटी और नेटफ्लिक्स 6 कार्यक्रमों के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी का समर्थन करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss