Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 26 मार्च, 2024

March 25, 2024 09:00 AM

मेष

आज आपको कारोबार का विस्तार करने के नये मौके मिलेंगे। अपने परिवार को भी महत्व देंगे। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या भाव रखेंगे। भविष्य की किसी योजना पर आप काम करने का विचार कर सकते हैं।

वृषभ

अनावश्यक कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। आज आपके ऊपर काम ज्यादा रहेगा, लेकिन फिर भी कुछ शान्त रहेंगे। जुकाम के कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में बढ़ता दबाव आपको परेशान कर सकता है। कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। घर के बुजुर्ग सदस्यों का मार्गदर्शन मिलने से आपको लाभ होगा। प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहना चाहिये।

कर्क

घर में उल्लास का माहौल रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन प्राप्त होगा। मैनेजमेन्ट के बड़े दायित्व आपको मिल सकते हैं। व्यावसायिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह

आपके व्यवहार से कुछ परिजन नाराज हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज विशेष सतर्क रहें। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। कार्यों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। धन उधार लेन-देन से बचें।

कन्या

काफी दिनों से रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ायेंगे। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। करियर में बदलाव करने से आपको बचना चाहिये।

 तुला

आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिये। अपनी असफलता का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से आपका झगड़ा हो सकता है। मन में अनिष्ट का भय रहेगा। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें।

वृश्चिक

आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। नये प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। उत्पादन क्षेत्र में उन्नति होगी। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा। दैनिक दिनचर्या काफी अच्छी रहने वाली है। समय के प्रबन्धन में आपको विशेष ध्यान देना होगा।

धनु

अपने कार्यों द्वारा अपनी विशेष पहचान बना पायेंगे। आपके अनुशासित व्यवहार की प्रशन्सा होगी। दूसरों की भावनाओं का आदर करें। बॉस से वेतन के विषय में चर्चा कर सकते हैं। साहित्य के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के लोगों के बीच अच्छा माहौल रहेगा।

मकर

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी सफलताओं को कम न आँकें। अपनी कमियों और गलतियों से सीखने की आवश्यकता है। मन में व्यर्थ की चिन्ता न पालें।

कुम्भ

समय के अनुसार स्वयं को बदलने का प्रयास करें। काम में रुचि होने के बावजूद नया काम शुरू नहीं कर पायेंगे। परिजनों से विवाद की सम्भावना बनेगी। नजदीकी लोगों से धोखा मिल सकता है। मनोरञ्जन में समय व्यतीत होगा।

मीन

कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण हो सकता है। आय का कोई नया स्रोत्र बनेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। भौतिक सुखों में ज्यादा रुचि लेंगे।

Have something to say? Post your comment