Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 29 मार्च, 2024

March 28, 2024 06:03 AM

मेष

नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिये बॉस से प्रशन्सा मिल सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। मन में रचनात्मक विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज शुरू हो सकता है। शाम को पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ

प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। विरोधियों के बीच आपका खासा प्रभाव रहेगा। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों को हल्के में न लें। वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन

आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी मधुर व अनुशासित रहेगा। ऑनलाइन गतिविधियों में बच्चे काफी रुचि लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कर्क

आपकी दिनचर्या में आज कुछ बदलाव आ सकता है। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें। स्वास्थ्य के लिये आपको सावधान रहना चाहिये। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषा का प्रयोग करें। महँगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है।

सिंह

आपके आत्मबल और कार्यदक्षता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सभी काम निर्विघ्न तरीके से पूर्ण होंगे। व्यापार में आपको अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त नहीं होगा। शुभ चिन्तकों और मित्रों से आप सहायता ले सकते हैं। जॉब में बदलाव करने के मौके मिलने की प्रबल सम्भावना है।

कन्या

अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। साझेदारी वाले व्यवसाय में एकाधिकार जताने की प्रवृत्ति पर नियन्त्रण आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये।

 तुला

आपका मन प्रसन्न रहेगा। भोग-विलास की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। प्रियजनों के साथ आपके मधुर सम्बन्ध रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में कारण आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। आपकी बातों से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आपको अकारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आशावादी दृष्टिकोण बनाये रखें। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवाइयों का सेवन सावधानी से करना चाहिये।

धनु

वित्तीय योजनाओं का सफल कार्यान्वयन कर पायेंगे। घर के सभी सदस्यों का रूख आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों से आपको उपयोगी सलाह प्राप्त होगी। दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें।

मकर

आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। बच्चों को माता-पिता से सलाह और विचार-विमर्श करना चाहिये। अविवाहित लोगों के रिश्ते की चर्चा चल सकती है। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखें। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन में चिन्ता रहेगी। व्यापारिक प्रगति से मन उत्साहित रहेगा।

कुम्भ

आज आप सेहत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है। व्यापार के लिये यात्रा करने के योग बन रहे हैं। फोन के माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन

बैंकिंग और IT से जुड़े कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। किसी के प्रति में गलत विचार न लायें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में बॉस से डाँट खानी पड़ सकती है। शोध कार्यों में रुचि ले सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में नवीनता आयेगी।

Have something to say? Post your comment