Saturday, April 27, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-14 अगस्त, 2021 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर-9779111073)

August 14, 2021 04:07 AM

मेष

आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे। व्यवसाय में काम का बोझ थोड़ा बढ़ेगा। निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी।

वृष

लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके द्वारा बनायी गयी योजना लाभकारी सिद्ध होगी। आपको लोगों की पर्याप्त सहायता मिलेगी जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

मिथुन

अहंकार के कारण नजदीकी सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। आलस्य बिलकुल न करें। दोस्तों से मदद लेना आपके लिये हितकारी होगा।

कर्क

तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नये विकल्प ढूँढ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे। गृहणियों को रसोई में साफ-सफाई और सावधानी दोनों का ही विशेष ध्यान रखना चाहिये।

सिंह

राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर काफी भारी पड़ने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। रिसर्च से जुड़े कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमताओं की आज परीक्षा होने वाली है।

कन्या

परिवार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें। झूँठ बोलने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस पार्टनर्स को लेकर भी मन में संशय के भाव रहेंगे।

तुला

व्यवसाय में आप कुछ तकनीकी फेर बदल कर सकते हैं। पेट संबन्धित कुछ समस्या होने की आशंका है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कष्ट बढ़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक

पैतृक सम्पत्ति को लेकर घर में तनाव हो सकता है। पेट में जलन और अम्लीयता की समस्या हो सकती है। दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। सौम्यता और शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है।

धनु

आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ सुखद मुलाकात होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है।

मकर

परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन कुछ उदास रहेगा। साहसिक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। व्यापार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय अवश्य दें। विद्यार्थियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। बुद्धि और विवेक से आपको काम करना चाहिये। क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। जॉब के आपके अधिकार बढ़ेंगे।

मीन

आज आपका मन अशान्त रहेगा। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विचारों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात की सम्भावना है।

Have something to say? Post your comment