Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-22 जनवरी, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

January 22, 2022 05:37 AM

मेष                                         

विद्यार्थियों को अध्ययन में समस्या महसूस होगी। व्यापार में बिक्री कम होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले कर लें। सन्तान के व्यवहार पर नजर बनाकर रखें। गठिया रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। अपने काम पर पूरा ध्यान रखें।

वृष

आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाकर रखें। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। लोहे के व्यापारियों के लिये दिन चुनौतीपूर्ण है। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। सरकारी कार्यों में परेशानी होगी।

मिथुन

रचनात्मक विचारों का आप लाभ उठा पायेंगे। शोध कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी ऊर्जावान होकर काम करेंगे। व्यस्तता के चलते आपको ध्यान देना पड़ेगा। शाम के समय आपको सिरदर्द और बेचैनी महसूस होगी।

कर्क

दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। आपकी बातें जीवनसाथी को चुभ सकती है। इसीलिये शब्दों का चयन सम्भल कर करें। अति आत्मविश्वास में आकर कोई काम न करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। शाम के समय यात्रा की योजना बनेगी।

सिंह

स्थान परिवर्तन को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में धीमापन हो सकता है। दिन की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहेगी। बुद्धिमान लोगों की संगत का लाभ मिलेगा। छिपे हुये शत्रुओं की पहचान हो सकती है।

कन्या

प्रेम सम्बन्धों में धोखाधड़ी जैसी स्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। दोपहर तक का समय काफी नकारात्मक रहेगा। दूसरे पहर में आपका मूड कुछ ठीक होगा। नये सिरे से काम जारी रखेंगे। बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला

आज आपको घर की चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति को लेकर कोई बड़ा समझौता न करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा मजबूत होगा। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद उभर सकता है। आपकी सोच के विपरीत कार्यों के होने से आपका मन व्यथित होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ते रहेंगे।

वृश्चिक

प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आज आपको उपहार मिल सकता है। नये प्रभावशाली सम्पर्क विकसित होंगे। घर के सभी सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव में वृद्धि होगी।

धनु

जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। अहंकार और क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। बॉस आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। पूरे मनोयोग से अपने काम में लगे रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम का समय घर में अच्छा बीतेगा।

मकर

अनावश्यक खर्चों को लेकर थोड़े जागरूक रहेंगे। पारिवारिक मुद्दों को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। सभी समस्याओं का हल शान्तिपूर्वक निकालने का प्रयास करें। कब्जियत और गैस की समस्या हो सकती है। शाम को पूजा-पाठ में भाग ले सकते हैं।

कुंभ

किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। नवीन कार्यों को लेकर पूरी जांच-परख कर लें। वैवाहिक सम्बन्धों से थोड़ा ऊब सकते हैं। पुरानी कड़वी यादें दोबारा किसी व्यक्ति के कारण आपको दुख पहुँचा सकती है। अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें।

मीन

गुप्त दान-दक्षिणा करते रहना आपके लिये लाभकारी होगा। दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आज आप नयी तकनीक सीख सकते हैं। मनोरंजक गतिविधियों में समय लगायेंगे।

Have something to say? Post your comment