Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-15 मार्च, 2022 (आचार्य बाला दत्त पुजारी, वैदिक एस्ट्रोलोजर)

March 15, 2022 08:34 AM

मेष                                         

जॉब में आपको काफी मानसिक श्रम करना पड़ेगा। दवाइयों पर आपका धन खर्च हो सकता है। घर को लेकर काफी परेशानियाँ दूर होंगी। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होगा। नये काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बुद्धिमान लोगों की संगत लाभकारी होगी।

वृष

जॉब में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों से आज थोड़ा मुक्त रहेंगे। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन

आपके सम्पर्कों का दायरा बढ़ेगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बदलाव कर सकते हैं। स्वतन्त्र व्यवसाय करना चाह रहे हैं तो आपको लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच बढ़ियाँ तालमेल रहेगा। अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क

आज आप कुछ नया जानने को उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव कम होने से प्रसन्न रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रमों को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके व्यवहार में नरमी रहेगी।

सिंह

आज आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। मन में अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कन्या

परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। नयी जॉब आपको मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहेगी। व्यवसाय में साझेदारी कर रहे हैं तो आपको लीगल मामलों की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिये।

तुला

आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। आपके व्यवहार से लोग आनन्दित रहेंगे। विदेशी सम्बन्धों से आपको लाभ होगा। ऐश्वर्य के साधनों पर आप धन खर्च करेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। पारिवारिक सुख बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

अपनी इच्छाओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शेयर मार्केट से आपको बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

धनु

कला और संगीत से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। निजी सम्बन्धों में कड़वाहट आ सकती है। आज किसी से बहस न करें। नकारात्मक लोगों की संगत के कारण आपका दिन खराब हो सकता है। मित्रों से झगड़ा होने की आशंका है।

मकर

धार्मिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में अचानक बढ़ोत्तरी होगी। मनोरञ्जन पर आप धन खर्च करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। रुका हुआ कार्य होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में नये मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ

किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको जॉब के बढ़ियाँ अवसर मिल सकते हैं। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। आपका पूरा फोकस आज काम के प्रति रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

मीन

जॉब में आपको अतिरिक्त अधिकार मिल सकते हैं। आपकी आय में अतिरिक्त वृद्धि होगी। इन्टरनेट का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। पारिवारिक सदस्यों से किसी कारण नाराजगी हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment