Saturday, April 27, 2024
BREAKING
US: 'अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में दखल दे रहा चीन', तीन दिवसीय बीजिंग दौरे के बाद ब्लिंकन ने लगाया आरोप ना बैलट पेपर लौटेगा, ना VVPAT का 100% मिलान, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी याचिकाएं Weather Updates: UP-बिहार समेत 11 राज्यों में हीट वेव से हालत होगी पतली महापर्व का दूसरा चरण: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 68.49 फीसदी वोटिंग, पूर्वोत्तर में उत्साह, हिंदी बेल्ट पिछड़ा दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 अप्रैल, 2022

April 23, 2022 12:27 PM

मेष

व्यापार व कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिये शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। नव दम्पति आज फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के बीच आपके कार्य लोगों के लिये प्रेरणा बनेंगे। सभी कार्य आपकी योजना अनुसार ही होंगे।

वृषभ

विवाहेत्तर सम्बन्धों से आपको दूरी बनानी चाहिये। परोपकार के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से आप जिस समस्या से परेशान थे उससे आपको राहत मिलेगी। अपने संसाधनों का सार्थक उपयोग करेंगे। वकीलों को आज पुराने केसों को उठाना पड़ सकता है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पुराना मुद्दा दोबारा उभरने से दबाव में आ सकते हैं। आपका व्यवहार आपसी सम्बन्धों पर प्रभाव डालेगा। अपने खानपान को संयमित रखें। परेशान होने के बजाय आपको आज आराम ज्यादा करना चाहिये।

कर्क

ऑफिस में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में आपकी छवि सुधरेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

सिंह

किसी प्रियमित्र की आपको मदद करनी पड़ेगी। युवा लोगों को अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने मन को शान्त रखें। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यस्तता के चलते कुछ आवश्यक कार्य बाधित होंगे। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या

अनावश्यक धूप में बाहर निकलने से बचें और मौसमी बीमारियों के प्रति गम्भीरता रखें। तनाव से बचने के लिये मधुर संगीत का आनन्द ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर घर में तनाव हो सकता है। विदेश यात्रा को लेकर असमंजस में रहेंगे। दिनचर्या काफी अवयवस्थित रहेगी।

तुला

सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को धैर्य और शान्ति से काम करना चाहिये। थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। गहरी साँसों वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम और कपालभाति अवश्य करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना न करें। विवाह आदि कार्यक्रम बाधित हो सकते हैं।

वृश्चिक

आप कठिन समझे जाने वाले कार्यों अपनी चतुराई से आसानी से कर लेंगे। आर्थिक परेशानियाँ काफी हद तक दूर हो जायेंगी। बुद्धिमान लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। छोटी दूरी की यात्रा के लिये दिन अच्छा है।

धनु

दूसरों की कमियों के बजाय स्वयं पर ध्यान दें। घर के सदस्यों के बीच तालमेल कुछ कम रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को काफी उपयुक्त माना जायेगा। लोगों के बीच आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधा आयेगी।

मकर

आप किसी महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी कर सकते हैं। शान्ति और धैर्य के साथ अपने काम करें। कार्यक्षेत्र में नये लोगों से आपका सम्पर्क हो सकता है। आप आज काफी अनुशासित होकर घर के सभी लोगों का ध्यान रखेंगे। जिसके कारण कुछ लोग आपसे चिढ़ भी सकते हैं। लम्बित मामलों को आज पूरा कर लेंगे।

कुम्भ

अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। बिना विचार किये आप बड़े आर्थिक सौदे न करें। घर की मशीनरी में कुछ रुकावट हो सकती है। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लायें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें।

मीन

पैतृक धन सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों से काफी जुड़े हुये रहेंगे। आज आप दबाव में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने सहयोगियों को काफी सन्तुष्ट भी रखेंगे। नया करियर शुरू करने वाले लोगों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

Have something to say? Post your comment