Saturday, April 27, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-30 अक्तूबर, 2022

October 29, 2022 04:43 PM

मेष

फाइनेंस से जुड़े हुये मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्चे आपके सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आयेगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर मिल सकती है। दोपहर के बाद आपके सभी काम सफल होंगे।

वृषभ

महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में आपको निवेश नहीं करना चाहिये। किसी पर भी आँख मूँदकर भरोसा न करें। मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते हैं।

मिथुन

जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ायेगा। आपकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। लोग आपकी विचारधारा से सहमत रहेंगे।

कर्क

अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। प्रेमी जन आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। बुजुर्ग लोगों के प्रति आप सेवा भाव रखेंगे। समाज में आपको काफी सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। जो लोग आपके प्रति नकारात्मक भाव रखते थे वे आपकी प्रशंसा करेंगे।

सिंह

जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। सम्पत्ति सम्बन्धी बड़ी डील हो सकती है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी बनायी हुई कोई योजना सफल होने की सम्भावना है। जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे।

कन्या

अपनी मानसिकता को बदलने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। अकारण विवादों में फँसने से बचना चाहिये।

 तुला

आपको सोच कर बोलने की आवश्यकता है। धन बचत करने का प्रयास करें। यदि आप अपने प्रोफेशन से प्रसन्न नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर गौर कर सकते हैं। आज आपका दिन काफी शुभ रहने वाला है। मित्रों और दूरस्थ परिजनों के साथ वीडियों कॉल कर सकते हैं।

वृश्चिक

यदि आप व्यापारी हैं तो आज लेन-देन के मामलों में थोड़ी स्पष्टता रखें। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाकर रखें। आज आपको मेहनत का यथोचित परिणाम नहीं मिलेगा।

धनु

अचानक धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम की प्रशंसा होगी। घरेलू कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आपको काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

मकर

नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें। मेहनत से आपको समझौता नहीं करना चाहिये। कुछ समय एकान्त और शान्ति से बितायें। लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नियन्त्रण रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशान्ति हो सकती है।

कुम्भ

परिवार की ज़िम्मेदारियाँ आपको मिल सकती हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ वेबसीरीज देख सकते हैं। आप रचनात्मक कार्यों में काफी रुचि लेंगे। नये व्यावसायिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। बड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिल सकता है।

मीन

सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। विरोधी आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। व्यापार में शानदार धन लाभ होगा। परेशानियों का डटकर मुक़ाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों को लेकर आप रुचि ले सकते हैं। वाणी और व्यवहार में सन्तुलन रखें।

Have something to say? Post your comment