Saturday, April 27, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-19 जनवरी, 2023

January 18, 2023 06:58 AM

मेष

दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुँचा सकता है। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स आपका अपमान कर सकते हैं।

वृषभ

आज आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। जिसके कारण रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे। शाम को स्वास्थ्य कुछ कमजोर महसूस होगा।

मिथुन

रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आज आप आराम भी करने का विचार बनायेंगे। निराश्रित लोगों की मदद कर सकते हैं।

कर्क

समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का पुन: अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।

सिंह

विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं। आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव आ सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी।

कन्या

आज आप काफी अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी लीडरशिप अभियोग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार दिया जा सकता है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है।

 तुला

घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक

महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु

परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये।

मकर

आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।

कुम्भ

पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। पिता की सलाह लेना हितकर होगा।

मीन

विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें। बॉस पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं।

Have something to say? Post your comment