Saturday, April 27, 2024
BREAKING
दैनिक राशिफल 28अप्रैल, 2024 अमेरिका ने यूक्रेन को सीक्रेट तरीके से दी लंबी दूरी की मिसाइल, जेलेंस्की ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला, भड़केंगे पुतिन हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट Weather Alert : दिल्ली में आज आंधी-बारिश का अंदेशा, यलो अलर्ट जारी; 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी धूल भरी हवाएं Lok Sabha Phase 2 Election Live: आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण, 13 राज्यों की 88 सीटों पर पड़ेंगें वोट दैनिक राशिफल 27अप्रैल, 2024 पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 321.51 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ, नकदी और अन्य कीमती वस्तुएँ ज़ब्त : सिबिन सी लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल : ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र दैनिक राशिफल 26अप्रैल, 2024 दैनिक राशिफल 25अप्रैल, 2024

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल-23 जनवरी, 2023

January 22, 2023 07:15 AM

मेष

कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास और कहानी आदि पढ़कर समय बिता सकते हैं। अपनी तरक्की को लेकर आशंकित रहेंगे। दिखावे और आडंबर के चक्कर में गलती न हो इसका ध्यान रखें। आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे।

वृषभ

जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी।

मिथुन

परिवार में मंगल कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। बैंकिंग से जुड़े लोगों को काफी काम करना पड़ेगा। जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कर्क

जॉब में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त होंगे। लेकिन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। मनपसन्द नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको प्राप्त हो सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

सिंह

आत्ममनन और विश्लेषण में समय जरूर लगायें। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। बातचीत के माध्यम से परेशानी सुलझाने का प्रयास करें।

कन्या

राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। काफी प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में अच्छा परिणाम अर्जित करेंगे। घर पर अच्छा समय बितायेंगे।

 तुला

पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं।

वृश्चिक

ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होंगे। बच्चों को नैतिक शिक्षा देंगे। देव आराधना और विचार मनन को आप समय नहीं देंगे। साझेदारी के कार्यों के लिये समय उत्तम है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से शाबाशी मिल सकती है।

धनु

आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को तय करने का प्रयास करें। भीड़भाड़ में जाने का जोखिम न उठायें। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है।

मकर

उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको आज मिल सकता है। बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर आश्वस्त रहेंगे। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सम्भाल लेंगे। व्यवसाय और करियर में स्थायित्व देखने को मिलेगा।

कुम्भ

आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। व्यापार में नया अनुबन्ध मिल सकता है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। घर की जरूरतों का ध्यान रखें। एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगे तो परिणाम अवश्य ही अच्छे मिलेंगे। परिजनों के प्रति स्नेह में वृद्धि होगी।

मीन

बेरोजगार लोगों को जॉब के लिये इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आपसी सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने में लगे रहेंगे। इससे मन का बोझ हटेगा। शाम के समय अनावश्यक यात्रा करनी पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment