Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 14 फरवरी, 2025

February 13, 2025 04:18 AM

मेष

आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। किन्तु इस समय आपको काम के साथ-साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में कुछ थकावट महसूस होगी। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें।

 वृषभ

सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ़्यूजन रहने की सम्भावना है। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मिथुन

दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।

कर्क

आज के दिन आपको कुछ त्याग करना पड़ेगा। ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपका मनोबल गिराते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है।

सिंह

उच्च अधिकारी आपको जिम्मेदारी भरा कोई काम सौंप सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। अव्यावहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है।

कन्या

पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। झूठ बोलना आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। इसीलिये सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिये। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

तुला

आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। छोटी किन्तु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूँढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कारोबार में अच्छी प्रगति होगी।

वृश्चिक

आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से आनन्दित महसूस करेंगे। व्यापार में नयी साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर न चूकें।

धनु

सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें।

मकर

व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं वे आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।

कुम्भ

नौकरीपेशा लोगों को वेतन की चिन्ता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन काफी प्रसन्न रहेंगे।

 मीन

आज धार्मिक क्रियाकलापों से जुडने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गम्भीर रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss