Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

सोशल वेलफेयर

भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा

July 08, 2026 07:09 AM

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री महिला नेतृत्व वाले विकास के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे

ब्रिक्स की अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत, भारत 8 से 9 जुलाई, 2026 को केरल के कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा। ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सहयोग को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और समावेशी, सतत और दीर्घकालिक विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए संयुक्‍त रूप से बैठक में शामिल होंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता चार स्तंभों पर आधारित है: अनुकूलता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता। ब्रिक्स महिला नेतृत्‍व वाले विकास को इन सभी आयामों में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संरचित किया गया है।

मंत्रिस्तरीय बैठक 6-7 जुलाई 2026 को आयोजित ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक के बाद हो रही है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रिक्स महिला नेतृत्‍व विकास के अंतर्गत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया था। महिला कार्य समूह द्वारा रखी गई मजबूत आधारशिला के साथ बढ़ते हुए, मंत्री प्रस्तावित परिणामों पर विचार-विमर्श करेंगे और ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतिक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के विषय- अनुकूलता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" से प्रेरित है और यह जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह मंत्रिस्तरीय बैठक महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने, आर्थिक अवसरों का विस्तार करने, डिजिटल और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं के योगदान को मान्यता देने पर उच्च स्तरीय संवाद के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी। चर्चाओं में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने और लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति को गति देने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों की साझा आकांक्षा को प्रतिबिंबित किया जाएगा।

मंत्रिस्तरीय बैठक के साथ-साथ प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें ग्रामीण विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पोषण, शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में महिला नेतृत्व वाले विकास में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में एक पूर्ण सत्र और प्रख्यात विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और अभ्यासकर्ताओं के साथ विषयगत पैनल चर्चाएं भी शामिल होंगी, जो अनुभवों का आदान-प्रदान करने, नवीन दृष्टिकोण साझा करने और महिला सशक्तिकरण के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेंगी।

******

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 6-7 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक की मेजबानी करेगा

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में "स्वस्थ आयु के लिए योग" को प्रमुखता दी गई

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा-

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है

एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया

एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss