Sunday, July 05, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े परीक्षण के बाद ही इसे आगे बढ़ाया गया: उद्योग विशेषज्ञ 'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 जुलाई 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 जुलाई 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है आकाशवाणी ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का अनावरण किया

सोशल वेलफेयर

'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है

July 05, 2026 07:16 AM

एक नशा मुक्‍त समाज के निर्माण के प्रति समर्पित सभी हितधारकों, केंद्र सरकार से सरकार और समाज के माध्‍यम से सामूहिक और समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

मंत्रालय ने उपचार और पुनर्वास सेवाओं का विस्तार किया है; उपचार चाहने वाले व्यक्तियों की संख्या में 294% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है यह 2.08 लाख से बढ़कर 8.20 लाख से अधिक हो गई है: श्री सुधांश पंत
 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए नोडल मंत्रालय है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने की राष्ट्रीय कार्य योजना' शुरू की है। यह एक व्यापक ढांचा है जिसका उद्देश्य रोकथाम, जागरूकता पैदा करना, क्षमता विकास, उपचार, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्एकीकरण है। इन प्रयासों को और मजबूत करने के लिए, 2020 में नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया था। यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत की परिकल्‍पना के अनुरूप है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने एक बयान में आम जनता, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, संबंधित मंत्रालयों और नागरिक समाज सहित सभी हितधारकों से सामूहिक और समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समग्र सरकारी और समग्र सामाजिक दृष्टिकोण के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 2019 में भारत में 'नशीली दवाओं के उपयोग की व्यापकता' पर किए गए पहले राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण से समस्या की भयावहता और अधिक स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि निष्कर्षों से पता चला है कि करोड़ से अधिक व्यक्ति नशीली दवाओं के उपयोग से संबंधित विकारों से प्रभावित हैं। इनमें लगभग 1.2 करोड़ बच्चे और 58 लाख महिलाएं शामिल हैं ।

डॉ. कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लड़ाई जागरूकता, जन-केंद्रित उपायों, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय, सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी से होनी चाहिए।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मंत्रालय ने देशभर में 768 नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के साथ उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं का विस्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि इन सेवाओं पर बढ़ता भरोसा इस बात से स्पष्ट होता है कि उपचार चाहने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसमें 294% की वृद्धि हुई है। यह 2020 में 2.08 लाख से बढ़कर 2025 में 8.20 लाख से अधिक हो गई है, जहां बिना किसी भेदभाव या पूर्वाग्रह के उपचार प्राप्त किया जा रहा है।

श्री पंत ने कहा कि केवल जन आंदोलन के माध्यम से ही हम सशक्तविकसित और नशामुक्त भारत की राह बना सकते हैं, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति सशक्त, स्वस्थ और उत्पादक हो। उन्होंने सभी से https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge पर नशामुक्त भारत के लिए एकजुट होकर प्रतिज्ञा लेने और नशामुक्ति मित्र के रूप में पंजीकरण करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का आग्रह किया।

सचिव ने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग सभी नागरिकों, संस्थानों, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक हितधारकों से इस राष्ट्रीय आंदोलन में एकजुट होकर 'नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत' के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देने का आह्वान करता है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय की टोल-फ्री नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 पर 4.69 लाख कॉल आ चुकी हैं, जो सहायता चाहने वाले व्यक्तियों और परिवारों के लिए संपर्क का पहला बिंदु है। उन्होंने आगे कहा कि एनएमबीए ऐप 2.0 के लॉन्च से राज्यों, जिलों, आध्यात्मिक संगठनों और अन्य हितधारकों को एनएमबीए के तहत जमीनी स्तर पर की गई गतिविधियों का डेटा अपलोड करने में मदद मिलती है इस ऐप में कई नए नागरिक केंद्रित फीचर्स शामिल हैं और इससे वास्तविक समय में जानकारी मिलती है।

पिछले महीनेउत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय (डीएसवीवी) में 17 से 26 जून तक मनाए गए नशा मुक्त भारत सप्ताह में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण अभियान, सेमिनार और वेबिनार, बच्चों और युवाओं के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन प्रतियोगिताएं, ई-प्रतिज्ञाएं, रैलियां, योग सत्र, हस्ताक्षर अभियान, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं और कई अन्य सामुदायिक सहभागिता पहल सहित जागरूकता सृजन और सामुदायिक लामबंदी गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की गई।

देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, संबंधित मंत्रालयों और विभागों, अनुदान प्राप्त संस्थानों, नशा मुक्ति केंद्रों और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और नशा मुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने बिश्केक में आयोजित एससीओ विमेन्स फोरम 2026 में महिला-नेतृत्व वाले विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह में "स्वस्थ आयु के लिए योग" को प्रमुखता दी गई

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा-

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है

एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया

एनसीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा मार्गदर्शन कार्यक्रम “प्रोजेक्ट सुपर 50” का आयोजन किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने छात्रवृत्ति तक पहुंच को आसान बनाने के लिए प्रमुख सुधार और डिजिटल पहल कीं शुरुआत की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 'नशा मुक्त भारत सप्ताह 2026', नशा मुक्ति मित्र के लिए व्यक्तिगत डैशबोर्ड और नशा मुक्त भारत अभियान लघु फिल्म लॉन्च की

केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

केद्र सरकार महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय 17-26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत अभियान - विकसित भारत की पहचान" के अंतर्गत 'नशा मुक्त भारत सप्ताह' मनाएगा

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा की।

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss