Sunday, July 05, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े परीक्षण के बाद ही इसे आगे बढ़ाया गया: उद्योग विशेषज्ञ 'मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना', नशा मुक्त भारत अभियान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नशा मुक्त भारत बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 जुलाई 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 जुलाई 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है आकाशवाणी ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का अनावरण किया

चंडीगढ़

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े परीक्षण के बाद ही इसे आगे बढ़ाया गया: उद्योग विशेषज्ञ

July 05, 2026 07:18 AM

मारुति सुज़ुकी ने ई20 पर "भरोसे का वक्तव्य" दिया, सर्विस की गई 1.5 करोड़ से ज़्यादा पुरानी गाड़ियों में कोई समस्या नहीं मिली

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें ऊर्जा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों ने ई20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के बारे में मीडिया को जानकारी दी। इस बात पर ज़ोर दिया गया कि इथेनॉल ब्लेंडिंग एक सोची-समझी, वैज्ञानिक और चरण-दर-चरण प्रक्रिया रही है और वाहन मालिकों को भरोसा दिलाया गया कि ई20 ईंधन की वजह से चिंता करने की कोई वजह नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुश्री वर्तिका शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), श्री विक्रम गुलाटी, कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम), श्री राहुल भारती, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कॉर्पोरेट अफेयर्स, मारुति सुजुकी, श्री आशुतोष वर्मा, चीफ बिजनेस ऑफिसर, हीरो मोटोकॉर्प, श्री प्रसाद कृष्णन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टीवीएस मोटर कंपनी, श्री पुनीत आनंद, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, हुंडई मोटर इंडिया और श्री मनप्रीत सिंह बिंद्रा, सर्कल हेड, सेल्स (उत्तर और पूर्व), अर्बनाइट बिजनेस, बजाज ऑटो लिमिटेड ने संबोधित किया।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट श्री विक्रम गुलाटी ने कहा कि ऑटोमोटिव उद्योग सबसे ज़्यादा विनियमित क्षेत्रों में से एक है, जहां गाड़ियों को बाज़ार में लाने से पहले और बाद में स्वतंत्र और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त एजेंसियों द्वारा कड़े परीक्षण और प्रमाणीकरण से गुज़रना पड़ता है। उन्होंने इथेनॉल को एक हाई-परफॉर्मेंस वाला और साफ़ ईंधन बताया, जिसका इस्तेमाल 1900 के दशक की शुरुआत से और फ़ॉर्मूला रेसिंग में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई20 पर जाने का फ़ैसला पुरानी गाड़ियों पर कड़े परीक्षण के बाद ही लिया गया। साथ ही, उन्होंने साफ़ किया कि हाल ही में शुरू किए गए ई85 वितरण केंद्र सिर्फ़ फ्लैक्स-फ्यूल गाड़ियों के लिए हैं, जो भविष्य के लिए नीति की दिशा को दिखाते हैं।

परीक्षण एजेंसियों की आज़ादी से जुड़े सवालों पर श्री गुलाटी ने साफ किया कि परीक्षण प्रोटोकॉल सिर्फ़ भारत में तय नहीं किए जाते, भारत यूएनईसीई का हिस्सा है, परीक्षण के तरीके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत हैं और परीक्षण एजेंसियां मान्यता प्राप्त और वैश्विक नियमों का पालन करती हैं। वे निर्यात की जाने वाली गाड़ियों का परीक्षण भी करती हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

मारुति सुजुकी के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री राहुल भारती ने ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि ई10 के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का ई20 ईंधन के साथ सभी पैमानों पर परीक्षण किया गया है और कोई समस्या नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में मारुति सुजुकी द्वारा सर्विस की गई 2.84 करोड़ कारों में से 1.5 करोड़ से ज़्यादा कारें तीन साल से ज़्यादा पुरानी थीं और इसलिए वे ई20-प्रमाणीकृत नहीं थीं, फिर भी, गाड़ियों में जंग लगने, घिसने या नुकसान होने या गाड़ी के पार्ट्स की उम्र पर असर पड़ने जैसी ई20 से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई।

माइलेज के बारे में श्री भारती ने बताया कि ई10 की तुलना में ई20 की कैलोरीफिक वैल्यू यानी ऊर्जा क्षमता लगभग 3 से 3.5 प्रतिशत कम होती है और माइलेज पर असर भी इसी सीमा तक होता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाली कार पर इसका असर लगभग 0.6 किमी प्रति लीटर का होता है, जबकि टायर प्रेशर, ड्राइविंग का तरीका, सही गियर का इस्तेमाल, एक्सीलरेशन, ब्रेकिंग और रखरखाव जैसे कारक माइलेज में कहीं ज़्यादा अंतर पैदा करते हैं। शुद्ध पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल के इस्तेमाल से बेहतर एक्सीलरेशन, बेहतर एंटी-नॉकिंग और बहुत कम प्रदूषण होता है, जिससे माइलेज में होने वाली यह कमी पूरी हो जाती है।

उन्होंने साफ़ किया कि गाड़ियों को ई20 नियमों से कहीं ज़्यादा सुरक्षा मानकों के साथ डिज़ाइन किया गया है, और बाज़ार में कोई रेट्रोफ़िटमेंट किट नहीं दी जा रही है, क्योंकि ऐसे समाधान अभी सिर्फ शोध और विकास के स्तर तक ही सीमित हैं।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुश्री वर्तिका शुक्ला ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम सभी हितधारकों के साथ बातचीत करके तैयार किया गया था और इसे वैज्ञानिक सबूतों और ऑटोमोटिव निर्माताओं के व्यापक परीक्षण का समर्थन हासिल है, जो वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि ई20 फ़्यूल बीआईएस मानकों और बीएस-VI उत्सर्जन मानकों के मुताबिक है और देश भर के रिटेल आउटलेट्स पर एक समान रूप से उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि कई देशों में कई सालों से इथेनॉल ब्लेंड का इस्तेमाल हो रहा है।

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर श्री आशुतोष वर्मा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माण कंपनियों में से एक होने के नाते, कंपनी ने सर्विस से जुड़े बहुत सारे डेटा का विश्लेषण किया है। उन्हें ई20 पर चलने वाली गाड़ियों में पुराने ईंधन की तुलना में ज़्यादा नुकसान का कोई मामला नहीं मिला।

अंत में पैनल ने ई20 प्रोग्राम में इस उद्योग का सामूहिक भरोसा जताया और ग्राहकों के सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

*****************

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है

आकाशवाणी ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का अनावरण किया

आकाशवाणी ने अपने 90 वर्ष पूरे होने के उत्सव के रूप में 'स्वर प्रेरणा वीथिका' का अनावरण किया

भारतीय रेल ने एसईसीआर में रायपुर डिवीजन के 13 स्टेशनों के लिए 226 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेल ने एसईसीआर में रायपुर डिवीजन के 13 स्टेशनों के लिए 226 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर वार्ता की

प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर वार्ता की

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्वी रेलवे में लगभग 1,700 रूट किलोमीटर तक फैले ₹200 करोड़ की ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना को मंज़ूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्वी रेलवे में लगभग 1,700 रूट किलोमीटर तक फैले ₹200 करोड़ की ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना को मंज़ूरी दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी रेलवे के ज़्यादा ट्रैफ़िक और ज़्यादा इस्तेमाल वाले रूट पर ₹432 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी

भारतीय रेलवे ने पूर्वी रेलवे के ज़्यादा ट्रैफ़िक और ज़्यादा इस्तेमाल वाले रूट पर ₹432 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss