Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारत में स्कूली शिक्षा पर यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) 2025-26 की रिपोर्ट जारी की प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा; उन्होंने कहा- इस परिसर से आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए समर्थन मजबूत करने पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के. मुरलीधरन के साथ केरल में प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की वर्चुअल समीक्षा की रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘सीड’ (एसईईडी) घटकों के तहत 1.10 लाख से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया; वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए 53.06 करोड़ रुपये जारी किए गए भारत 8-9 जुलाई 2026 को कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 जुलाई 2026 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

चंडीगढ़

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

July 08, 2026 07:11 AM

श्री खाटू श्याम जी मंदिर के पास नया स्टेशन क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगा 

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज राजस्थान के सीकर में श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीकर के पूर्व सांसद श्री सुमेधानंद सरस्वती और राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झबर सिंह खर्रा मौजूद थे। इस दौरान श्री श्याम मंदिर समिति के प्रतिनिधि  श्री शक्ति सिंह चौहान, श्री मानवेंद्र सिंह चौहान और श्री मोहन सिंह (दास) चौहान भी उपस्थित थे।

इस बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर में आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं के लिए रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बुनियादी ढांचे में सुधार और तीर्थयात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए रेल मंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि  नए स्टेशन के निर्माण से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक रेल सेवाएं मिलेंगी। यह स्टेशन सीकर-रिंगास रेल खंड पर पालसाना और बाओरी ठिकरिया स्टेशनों के बीच विकसित किया जाएगा।

श्री वैष्णव ने कहा कि परियोजना से संबंधित तकनीकी कार्य पहले किए जाएंगे। इसमें मौजूदा रेलवे लाइनों से संबंधित सभी अभियांत्रिकी और सिग्नलिंग कार्य, नई रेलवे लाइन का निर्माण और मौजूदा नेटवर्क के साथ उसका एकीकरण शामिल होगा। इसके बाद स्टेशन भवन का निर्माण शुरू होगा।

प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर से लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित प्रस्तावित स्टेशन भवन को राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इसमें आधुनिक बुकिंग कार्यालय, विशाल प्रतीक्षा कक्ष, स्वच्छ शौचालय, यात्री-अनुकूल सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

इस स्टेशन के विकास से हर साल खाटू श्याम जी दर्शन करने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए रेल सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ, यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देगी और क्षेत्र में रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेगी।

प्रस्तावित स्टेशन आधुनिक, यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों और स्थानीय समुदायों की बढ़ती आवागमन संबंधी जरूरतों को भी पूरा करता है।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ पद की घोषणा की, श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत करने का संकल्प

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर संबोधन दिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के स्मरणोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के स्मरणोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

रूस का बड़ा दावा: यूक्रेन के पांच गांवों पर कब्जा

रूस का बड़ा दावा: यूक्रेन के पांच गांवों पर कब्जा

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में अवैध कोयला खनन और कोयले की चोरी से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में अवैध कोयला खनन और कोयले की चोरी से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने के संकेत दिए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया, उनका उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े परीक्षण के बाद ही इसे आगे बढ़ाया गया: उद्योग विशेषज्ञ

ई20 एक साफ़ और हाई-परफ़ॉर्मेंस वाला ईंधन है, पुराने वाहनों पर कड़े परीक्षण के बाद ही इसे आगे बढ़ाया गया: उद्योग विशेषज्ञ

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है

प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कहाः इस पहल से शासन व्यवस्था में बदलाव आया है, नागरिक सशक्त हुए हैं और इससे विकसित भारत की आधारशिला सुदृढ़ हुई है

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss